योगी मंत्रिमंडल के 48 मंत्रियों में रीता बहुगुणा समेत पांच महिलाओं को मिली जगह
उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री के तौर पर महंत योगी आदित्यनाथ ने 48 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें 5 महिलाओं को भी जगह मिली है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री के तौर पर महंत योगी आदित्यनाथ ने 48 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें 5 महिलाओं को भी जगह मिली है।
इनमें रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल, गुलाब देवी और अर्चना पाण्डेय शामिल हैं। यह जगह मिलने का कारण है कि किसी ने मुलायम की बहू तो किसी ने मुलायम के भतीजे को चुनाव में हराया था।
यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट में ब्राह्मण और क्षत्रियों का दबदबा, एक मुस्लिम और तीन दलितों को भी मिली जगह
रीता बहुगुणा जोशी : कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आईं रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को राजधानी की कैंट सीट से हराया। यही वजह है कि रीता बहुगुणा जोशी को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह मिली है।
स्वाति सिंह : भाजपा नेता और स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह के मायावती पर विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आने वाली स्वाति ने बसपा सुप्रीमो मायावती सहित बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बयानों का जवाब दिया, उससे वो रातोंरात सुर्खियों में आ गईं। भाजपा ने उन्हें लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से मैदान में उतरा था। जहां स्वाति सिंह ने मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव को हराया।
यह भी पढ़ें- बीएसपी प्रमुख मायावती बोंली, BJP ने आरएसएस एजेंडे के तहत योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया
अनुपमा जायसवाल : बहराइच सदर सीट से भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की। गौरतलब है कि बीते 25 साल से इस सीट पर सपा का कब्जा था। लेकिन अनुपमा की अगुवाई में यहां भगवा का झंडा फहरने लगा। जो इलाका मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गिना जाता है। इस सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रुबाब सईदा को हराकर अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की।
गुलाब देवी : संभल की चंदौसी सीट से गुलाब देवी को मैदान में उतारा था। वो पार्टी के दलित चेहरे के रूप में भी जानी जाती हैं। इस बार चुनाव में गुलाब देवी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी विमलेश कुमारी को हराया। गुलाब की यह जीत संभल की सबसे बड़ी जीत थी।
अर्चना पांडे : अर्चना पांडे पूर्व मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की बेटी हैं। अर्चना छिबरामऊ से पहली बार विधायक बनी हैं। ब्राह्मण चेहरा होने की वजह से उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि