लखनऊ: चिड़ियाघर के सफेद बाघ 'आर्यन' की मौत, लंबे समय से चल रहा था बीमार
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि ज़ू में लंबे समय से बीमार चल रहे सफेद बाघ आर्यन ने आज दम तोड़ दिया।
लखनऊ:
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि ज़ू में लंबे समय से बीमार चल रहे सफेद बाघ आर्यन ने आज दम तोड़ दिया। 17 साल के सफ़ेद बाघ की मौत के बाद ज़ू के स्टाफ का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बाघ को 20 किलो की फूलों की माला से विदाई दी जा रही है।
17 साल के आर्यन का जन्म 2001 में हुआ था। बुजुर्ग आर्यन की मां का नाम रीमा और पिता का नाम रूपेश है और दोनों की मृत्यु हो चुकी है। आर्यन की पत्नी विशाखा से पिछले साल दो शावकों का जन्म दिया था जिनका नाम जय और विजय है।
17 year old Tiger Aryan passed away in Lucknow Zoo after a prolonged illness. Zoo staff paid tribute pic.twitter.com/EZaTZqg6m1
— ANI UP (@ANINewsUP) November 24, 2017
लंबे समय से बीमार होने के कारण आर्यन ने कुछ दिनों से खाना बंद कर दिया था।
ज़ू के डायरेक्टर आर.के. सिंह ने बताया कि सफेद बाघ एक ही ब्लड ग्रुप के साथ ब्रीडिंग करने के कारण जेनेटिकली कमजोर होते हैं, जिसके कारण ये बीमारियों से जल्दी ग्रसित हो जाते हैं।
और पढ़ें: राजस्थान- किले पर लटका मिला युवक का शव, दीवार पर लिखा था- 'पद्मावती विरोध'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां