यूपी की इस 'सुपर फास्ट मेमोरी मशीन' बहनों से मुलाकात कर सीएम योगी भी हो गए हैरान...
उत्तर प्रदेश की पहली जीनियस बहनों हनी और हंसी सिंह से आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।
लखनऊ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया की 'सुपर फास्ट मेमोरी मशीन' के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश की जीनियस बहनों हनी और हंसी सिंह से मुलाकात की। दोनों बहनें यूपी के पीलीभीत की रहने वाली है।
क्लास 7 में पढ़ने वाली 11 साल की हनी बरेली के राधा माधव स्कूल में पढ़ती है। वहीं 8 साल की क्लास 5 में पढ़ने वाली हंसी सरस्वती शिशु मंदिर बीसलपुर पीलीभीत में पढ़ती हैं।
हनी 55 मिनट में 1600 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब दे देती हैं वही हंसी 20 मिनट में 700 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब देती हैं।
हनी और हंसी सिंह का कहना है कि वे डेढ़ घंटे में 2000 सामान्य ज्ञान के सवालों का जबाव दे सकती है।
सीएम योगी ने जीनियस बहनों से मुलाकात के बाद कहा, "मैं उनकेी इस प्रतिभा के लिए बधाई देता हूं। ये 'बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ' से भी जुड़ी है। राज्य सरकार उनको मदद देगी। उन्हें बस पास दिया जाएगा और दोनों को 51000-51000 की नकद राशि दी जाएगी। आगे भी सरकार उनकी मदद करती रहेगी ताकि वे अच्छा कर सके और दूसरो को प्रोत्साहित करे।"
I congratulate them. With their talent, they're connected with 'Beti bachao Beti padhao'. State govt will support them, they'll be provided bus pass & help of Rs 51,000 each. In future too the govt will keep helping them so that they continue doing well & inspire others: UP CM pic.twitter.com/6K8T7AI9Em
— ANI UP (@ANINewsUP) July 1, 2018
अपने नाम किये ये रिकार्ड
हनी और हंसी सिंह के नाम 3 मिनट में 250 प्रदेश देशों की राजधानी सुनाने का रिकॉर्ड है।5 मिनट में ढाई सौ देश प्रदेश के क्षेत्रफल सुनाने का रिकॉर्ड है। इंग्लिश में हिंदी की अंताक्षरी प्रतियोगिता में महारत हासिल है।
इसके अतिरिक्त शिक्षा के विभिन्न विषयों के कठिन से कठिन टॉपिक को धारा प्रवाह सुनाने का रिकॉर्ड है। दोनों बहनें 2009 से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सामान्य ज्ञान प्रदर्शन कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: आधार-पैन कार्ड को लिंक करने की समयसीमा 31 मार्च 2019 तक बढ़ी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें