मौनी अमावस्या आज, संगम में डुबकी लगाएंगे सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु
माघ मास मेले का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज है। इस महापर्व पर डुबकी लगाने के लिए आज इलाहाबाद संगम पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।
नई दिल्ली:
माघ मास मेले का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज है। इस महापर्व पर डुबकी लगाने के लिए आज इलाहाबाद संगम पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। करीब डेढ़ करोड़ लोग स्नान करनें की संभावना है। मकर संक्रांति के मुकाबले मौनी अमावस्या पर्व पर स्नानघाटों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है। शुक्रवार की भोर से ही स्नान शुरू हो गया।
मौनी अमवस्या पर स्नान करने के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, समेत दर्जनों संत-महात्मा और महंत भी संगम में मेला क्षेत्र से पहुंच गए है।
Uttar Pradesh: Devotees take holy dip in Varanasi on Mauni Amavasya. pic.twitter.com/sybUQiJgPL
— ANI UP (@ANINewsUP) January 27, 2017
स्नान का महत्व
मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी खासतौर पर गंगा का जल अमृत बन जाता है। इसलिये माघ स्नान के लिये माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या को बहुत ही खास बताया गया है इस दिन व्रती को मौन धारण करते हुए दिन भर मुनियों सा आचरण करना पड़ता है इसी कारण यह अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती है। यह दिन माघ मास के ठीक मध्य में अमावस्या के दिन होता है ।
क्यों मनाया जाता है पर्व
मौनी अमावस्या के दिन भगवान मनु का जन्म हुआ था। इस दिन पवित्र जलाशय, नदियों में स्नान व पितरों का तर्पण करने से पितरों कों शांति मिलती है व कई गुना पुण्य मिलता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी