logo-image

योगी आदित्यानाथ को यूपी का सीएम बनाने में RSS ने नहीं दिया दखल: वेंकैया नायडू

योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है।

Updated on: 20 Mar 2017, 04:35 PM

highlights

  • वेंकैया नायडू ने कहा यूपी के सीएम आदित्यनाथ के चयन में RSS की भूमिका से किया इनकार
  • नायडू ने कहा कि आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने के मामले में RSS ने नहीं दिया दखल

New Delhi:

योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलने के बाद बीजेपी ने वेंकैया नायडू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था ताकि विधायकों से विचार विमर्श के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव किया जा सके।

गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय मंत्री और गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा से पिछड़ते नजर आ रहे थे लेकिन आखिरी दौर में वह अचानक ही सबको पीछे छोड़ते हुए विधायक दल का नेता चुने जाने में सफल रहे।

और पढ़ें: बीएसपी प्रमुख मायावती बोंली, BJP ने आरएसएस एजेंडे के तहत योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया

माना जा रहा है कि उनके मुख्यमंत्री बनने की पीछे की प्रमुख वजह कट्टर हिंदुत्व की राजनीति रही, जिसके लिए वह जाने जाते रहे हैं। मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद होने के बावजूद सिन्हा को पछाड़ कर योगी मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

नायडू ने कहा, 'राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कभी भी मुख्यंत्री के चयन के मामले में कोई दखल नहीं दिया।' खबरों के मुताबिक संघ की दखल की वजह से योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हिंदुत्व की राजनीति का आरोप लगाया है। वेंकैया ने विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि अभी इतनी जल्दबाजी में योगी की आलोचना करना सही नहीं है।

नायडू ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ को पर्याप्त समय दिए बिना उनकी आलोचना करना सही नहीं है।' उल्लेखनीय है कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के 24 घंटों के भीतर ही इलाहाबाद में बहुजन समाज पार्टी के नेता की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने को लेकर योगी के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि सरकार ने इस मामले को राजनीतिक हत्या मानने से इनकार कर दिया है। यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मारा गया नेता हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई केस दर्ज है।'

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश सीएम बनने से चिढ़ा पाकिस्तान मीडिया