मायावती बोलीं, पीएम मोदी जुमलेबाजी और लोगों को गुमराह करने में माहिर
बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है।
लखनऊ:
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने यहां शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इधर-उधर की बातें करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह लोगों को गुमराह करने और जुमलेबाजी में माहिर हैं।
बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री अब महाराष्ट्र व ओडिशा के नगर निकाय चुनाव के परिणामों को भी उत्तर प्रदेश चुनाव में भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों, गली-मोहल्लों, नाली-खड़ंजों जैसे मुद्दों पर लड़ा जाता है। निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में बड़ा अंतर होता है।
उन्होंने कहा, 'निकाय चुनाव के नतीजों को विधानसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश करना ओछा काम है। मोदी जिस तरह से उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, इससे साबित होता है कि भाजपा की हालत यहां ज्यादा खराब है। मोदी जुमलेबाजी करने से बाज आएं।'
चुनाव से संबंधित ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मायावती ने कहा कि ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है और दिल्ली के नगर निगमों पर भले ही भाजपा का कब्जा हो, लेकिन वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। देश की राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हो चुकी है, यह प्रधानमंत्री को नहीं भूलना चाहिए।
बसपा प्रमुख ने कहा, 'प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के लोगों को बरगलाने की लाख कोशिशें कर लें, लेकिन प्रदेश की जनता इन्हें इनके द्वारा लोकसभा चुनाव में किए वादों को नहीं निभाने और बिना पूरी तैयारी के नोटबंदी करने की सजा इन्हें जरूर देगी।'
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि: ऐसे हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, सभी के सामने मौन हो गए थे महादेव
उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की बात तो करते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस तो इन्हीं के अधीन है, वहां हर तरह का अपराध बढ़ता जा रहा है। जब दिल्ली की कानून व्यवस्था ये लोग ठीक नहीं कर सकते तो इतने बड़े यूपी को ये कैसे संभाल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2017 पूजा विधि : इस शुभ मुहुर्त में करें भोले नाथ की पूजा, पूरी होगी मनोकामना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए