उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: बलिया रैली में मायावती ने साधा मोदी और शाह पर निशाना कहा, 'गुरु-चेले' अब यूपी की सत्ता की जुगत में हैं'
बसपा अध्यक्ष मायावती ने मोदी और अमित शाह पर व्यंग्य कसते हुए कहा, 'ये गुरु (नरेंद्र मोदी) तथा चेले (अमित शाह) मिलकर केंद्र की सरकार बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी काबिज होने की जुगत में हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव में कई लुभावने वादे किए थे।
नई दिल्ली:
बलिया के हैबतपुर में आयोजित जनसभा में रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने मोदी और अमित शाह पर व्यंग्य कसते हुए कहा, 'ये गुरु (नरेंद्र मोदी) तथा चेले (अमित शाह) मिलकर केंद्र की सरकार बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी काबिज होने की जुगत में हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव में कई लुभावने वादे किए थे।
इसमें से एक वादा था कि चुनाव जीतने के बाद हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। लेकिन भाजपा के ये दोनों मुख्य चुनावी वादे लोकसभा में जीत के बाद भी पूरे नहीं हुए।'
नोटबंदी पर मायावती ने कहा, 'भाजपा एंड कंपनी के लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में नोटबंदी की थी। यह नोटबंदी बिना किसी तैयारी के की गई थी। पूरे प्रदेश में यह भी चर्चा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी से कुछ महीने पहले अपने पसंदीदा पूंजीपतियों और अपनी पार्टी नेताओं का कालाधन ठिकाने लगा दिया था।'
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव: मायावती ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना, कहा यूपी की जनता दोनों से खफा
उन्होंने कहा कि अब उप्र की जनता ने गोद लिए बेटे नरेंद्र मोदी को वापस गुजरात भेजने का और अपनी बेटी मायावती को प्रदेश की कमान देने का पूरा मन बना लिया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ध्वस्त कानून व्यवस्था पर घेरते हुए असुरक्षा और आतंक का माहौल देने वाला मुख्यमंत्री बताया।
मायावती ने कहा, 'अखिलेश सरकार में आतंक का माहौल है। सपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अपराध नियंत्रण के मामले में दागी रहा है। सपा ने कई योजनाओं का नाम बसपा की योजनाओं को बदलकर चलाई है। सपा को इस चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़ेगा।'
और पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण के लिए प्रचार खत्म, सोमवार को 51 सीटों पर मतदान
उन्होंने कहा, 'सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह के चलते शिवपाल को अपमानित किया है। ऐसे में शिवपाल खेमा अंदर ही अंदर अखिलेश खेमे को नुकसान पहुंचाएगा। इस तरह सपा का बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा। ऐसे में यदि बलिया के मुस्लिम सपा को वोट देते हैं तो यह वोट बंट जाएगा और फायदा भाजपा को मिलेगा। इसलिए यह वोट बसपा को दिया जाना चाहिए। मुसलमान अपना वोट सपा को देकर बर्बाद न करे।'
और पढ़ें: भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की इन तस्वीरों को देख कर आप भी हो जाएंगे दंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व