logo-image

सही साबित हुई 'चाणक्य' की भविष्यवाणी, अमेरिका के नये राष्ट्रपति बने ट्रंप

दुनिया के सबसे बड़ा महाशक्ति का अपना अगला नेता चुनने की तस्वीर अब साफ हो चुकी है।

Updated on: 09 Nov 2016, 02:13 PM

नई दिल्ली:

दुनिया के सबसे बड़े महाशक्ति का नेता बनने की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में अब रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की बागडोर को संभालते नजर आयेंगे। लेकिन देश-दुनिया में हुई भविष्यवाणियों ने पहले ही ट्रंप को महाशक्ति का नेता चुन लिया था।

चाणक्य की भविष्यवाणी हुई सही

चेन्नई के राजनीतिक गुरु चाणक्य ने अमेरिकी चुनाव से पहले ही नतीजे की भविष्यवाणी की है। चाणक्य कोई इंसान नहीं बल्कि एक मछली है। चाणक्य के भविष्यवाणी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ही नए अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। चाणक्य पहले भी ऐसी कई भविष्यवाणियां कर चुकी है। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान की गई चाणक्य की आठों की आठों भविष्यवाणियां सही साबित हुई थीं।

पोलर बीयर ने ट्रंप को जिताया

राष्ट्रपति चुनाव के पहले साइबेरिया के एक चिड़ियाघर में जानवरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की भविष्यवाणी की। यहां चार साल की बाघिन यूनोना ने हिलेरी को तो फेलिक्स नाम के पोलर बीयर ने ट्रंप को जिताया।

चीन में बंदर ने की थी भविष्यवाणी

चीन में किंग ऑफ प्रॉफिट के नाम से मशहूर जेदा नाम के बंदर ने भविष्यवाणी की थी कि डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। इस बंदर को हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के कट आउट के सामने लाया गया। इसके बाद दोनों के कट आउट के सामने केला रखा गया। बंदर ने ट्रंप के सामने रखा केला उठाने के बाद उसे चूम लिया।