logo-image

सलमान खान और कबीर बेदी की पहली पसंद हैं हिलेरी क्लिंटन

बॉलीवुड एक्टर्स ने अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है।

Updated on: 07 Nov 2016, 03:34 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। सलमान ने ट्विटर पर हिलेरी को शुभकामनाएं दी। वहीं, कबीर बेदी ने भी ट्विट कर हिलेरी का समर्थन किया। 

सलमान खान ने ट्विट किया, 'मैं आशा करता हूं कि आपकी जीत हो। भगवान आपको संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने के लिए शक्ति दे। शुभकामनाएं!!'

वहीं, कबीर बेदी ने ट्विट किया, हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना मील का पत्थर होगा।

हॉलीवुड हस्तियों ने भी हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। इनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, किम कारदाशियां, केटी पैरी, बेयोंसे नोल्स समेत कई नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि 8 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।