logo-image

Live US Presidential Election: जानिये अब तक क्या-क्या हुआ

अमेरिका के करीब 200 मिलियन वोटर देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वोट डालेंगे। अमेरिका अपना 45वां राष्ट्रपति चुनेगा।

Updated on: 09 Nov 2016, 05:53 AM

नई दिल्ली:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। वोटिंग की शुरुआत स्थानीय समय के मुताबिक मंगलवार रात न्यू हैंपशर के डिक्सविले नॉच से हुई। इस कस्बे को अमेरिका में सबसे पहले वोटिंग करने का अधिकार है। इसके कुछ ही देर बाद हिलेरी क्लिंटन की पहली जीत की खबर आई। डिक्सविले नॉच में हुई वोटिंग में हिलेरी को चार वोट मिले जबकि ट्रंप के खाते में 2 वोट आए।

गौरतलब है कि अमेरिका के करीब 200 मिलियन वोटर देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वोट डालेंगे। इस चुनाव के साथ न केवल अमेरिका को 45वां राष्ट्रपति मिलेगा बल्कि कॉन्ग्रेस के नए सदस्यों, राज्य विधान सभाओं के सदस्यों सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि का भी चयन होगा।

इससे पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी बार वोटरों को लुभाने की कोशिश की। दोनों नेताओं की रैलियां वोटिंग शुरू होने के छह घंटे पहले तक चलती रही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का लाइव अपडेट (भारतीय समय के अनुसार)

सुबह 5. 15 बजे

ट्रंप ने फिर से कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। वो परिणाम नहीं भी स्वीकार कर सकते हैं।

सुबह 5. 00 बजे 

कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजल्स में एक पोलिंग स्टेशन बंद, नजदीक ही चल रही थी गोलियां।

सुबह 04. 00 बजे

कोलाराडो में इलेक्शन सिस्टम में हुई गड़बड़ी ख़त्म, मतदान फिर से शुरू।

रात 03. 50 बजे

पूरे कोलाराडो में इलेक्शन सिस्टम में गड़बड़ी, 15 मिनट से रुकी हुई है वोटिंग।

रात 03. 13 बजे

ट्रंप का आरोप, पूरे अमेरिका में देखी जा रही है वोटिंग मशीनों में प्रॉब्लम।

रात 03. 00 बजे

मैनहटन के ट्रंप टावर से चुनाव परिणाम देखेंगे डोनाल्ड ट्रंप, साथ में परिवार और दोस्त मौजूद। 

रात 02. 38 बजे

बर्नी सैंडर्स ने किया हिलेरी क्लिंटन के लिए वोट। कहा उन्हें है भारी मतदान की उम्मीद।

रात 02. 05 बजे

ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने तोड़ा वोटिंग क़ानून, भरे हुए बैलेट की ली सेल्फी. हांलांकि बाद में उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया।

रात 01. 30 बजे

वोटिंग प्रक्रिया को लेकर ट्रंप के वकील पहुंचे नेवादा की अदालत।

रात 01. 20 बजे

शुरुआत में हो रही रही है रिकॉर्ड वोटिंग।

रात 12. 40

न्यू हैंपशायर के तीन छोटे शहरों के शुरूआती रुझान में ट्रंप आगे चल रहे हैं।

रात 12.10 बजे

डेमोक्रैट नेता बर्नी सैंडर्स की अपील, चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है सो वोट ज़रूर करें।

रात 11.40 बजे

इलेक्शन प्रोटेक्शन हेल्पलाइन के अनुसार अभी तक पोलिंग बूथ पर धमकियों के 63 मामले सामने आये हैं।

रात 11.20 बजे

कुछ अमेरिकी राज्यों से वोटरों को धमकाने और मशीनों के खराब होने की ख़बरें आ रहीं हैं।

रात 11.05 बजे

हिलेरी की बेटी चेल्सिया क्लिंटन ने डाला वोट, कहा मां के लिए वोट करके गर्व महसूस हो रहा है 

 रात 10.15 बजे

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू यॉर्क में डाला अपना वोट। इससे पहले हिलेरी और बिल क्लिंटन अपना वोट डाल चुकी हैं। 

शाम 7 बजे

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वो हिलेरी से इन चुनावों में हारे उनके लिए ये पूरा दौरा पैसे, उर्जा और समय की बर्बादी जैसा होगा। ट्रंप ने कहा, 'अगर मैं नहीं जीता तो इस चुनाव को मैं कतई अच्छा नहीं कहूंगा।'

शाम 6.50 बजे

वोट डालने के बाद हिलेरी क्लिंटन ने कहा, 'ये मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। इतने लोगों की नजरें मेरे ऊपर हैं। मैं जितना अच्छा हो सकता है, करने की कोशिश करूंगी।'

शाम 6.40 बजे

न्यू यॉर्क में हिलेरी क्लिंटन और उनके पति बिल क्लिंटन ने अपना वोट डाला।  

शाम 6.10 बजे

शाम 6 बजे

अमेरिका के पूर्वी तटीय हिस्सों फ्लोरिडा, डेलावेर, जॉर्जिया, इलिनोइस, लुसियाना, मैसाक्ट्स, मैरिलैंड, मिशिगन, मिसौरी, न्यू हैंपशर, पैनसिलवेनिया, रोडे आइलैंड, साउथ कैरोलिना और टेनेसी में स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6.30 बजे से मतदान शुरू हो गए।

अब तक कुल 17 राज्यों में वोटिंग शुरू हो चुकी है।

शाम 5.30 बजे

 

 

सर्वे में हिलेरी आगे:

अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव का नतीजा कल आएगा, लेकिन वहां के एक मुख्य मतदान सर्वेक्षक के अनुसार व्हाइट हाउस पहुंचने की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के जीतने की संभावना अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में 70 फीसदी ज्यादा है।

2008 और 2012 के चुनावों का एकदम ठीक नतीजा बताने वाले फाइवथर्टीएट वेबसाइट के संस्थापक और एडिटर इन चीफ नेट सिल्वर ने कहा,' हिलेरी क्लिंटन की इस चुनाव को जीतने की संभावना 70 फीसदी है।'

उन्होनें कहा,' कैंपेन के आखिरी दौर में क्लिंटन (69) ने बढ़त बनाई है जो कि रविवार रात 65 फीसदी से ज्यादा थी। क्लिंटन के जीतने का अंतर 2.9 से बढ़कर 3.5 फीसदी हो गया है।

इसी खबर को अंग्रेजी में पढ़ें- Live US Presidential Election vote: 17 states in total now open and voting as Americans cast their verdicts on Clinton, Trump