'भाबीजी घर पर हैं' नहीं छोड़ रही हैं नई 'अंगूरी भाभी' शुभांगी अत्रे
पिछले साल मई में शुभांगी को शिल्पा शिंदे के स्थान पर लिया गया है। वह 'भाबीजी घर पर हैं' में पहले अंगूरी भाभी की भूमिका में थीं।
मुंबई:
टेलीविजन धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का कहना है कि वह शो नहीं छोड़ रही हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में शामिल होने के लिए शो छोड़ रही हैं, शुभांगी ने कहा, 'मैं शो नहीं छोड़ रही। मुझे नहीं पता कि ये निराधार अफवाहें कहां से आ रही हैं। लोगों ने मुझे एक राजनीतिक कार्यक्रम में देखा और यहां तक कि शो में इस समय मैं चुनाव में खड़ी हो रही हूं। इसलिए शायद अफवाहें वहां से आ रही होंगी।'
अभिनेत्री ने कहा कि वह धारावाहिक में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं और प्रशंसकों का मनोरंजन करती हूं।'
पिछले साल मई में शुभांगी को शिल्पा शिंदे के स्थान पर लिया गया है। वह 'भाबीजी घर पर हैं' में पहले अंगूरी भाभी की भूमिका में थीं।
वहीं शिल्पा शिंदे इन दिनों 'बिग बॉस सीजन 11' में नजर आ रही हैं, जहां उन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी कॉमेडी और सकारात्मक रवैया सभी को खूब भा रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या आपने देखी ये वेब सीरीज, जो इंटरनेट पर मचा रही हैं धमाल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य