'सुसराल सिमर का' में इस कलाकार की वजह से बढ़ेगी 'सिमर' की मुश्किलें
र्चित टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली प्रसिद्ध अदाकारा उर्मिला उर्मिला बेन (वंदना विठलानी) जल्द ही फिर से अपना जलवा 'ससुराल सिमर का' में दिखाती नज़र आएंगी। शो में वो रोहन मेहरा की मां के किरदार में नजर आएंगी।
नई दिल्ली:
चर्चित टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली प्रसिद्ध अदाकारा उर्मिला उर्मिला बेन (वंदना विठलानी) जल्द ही फिर से अपना जलवा 'ससुराल सिमर का' में दिखाती नज़र आएंगी।
वंदना एक बार फिर से नेगेटिव रोल में नज़र आएगी और इस शो में वो रोहन मेहरा की मां के किरदार में नजर आएंगी। रोहन 'ससुराल सिमर का' में समीर का किरदार निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा का शो होगा बंद, नये लुक के साथ फिर आएगा वापिस
समीर ने इस शो में सिमर की दोनों बेटी अंजलि और संजना से शादी की है और वंदना समीर की साजिश को सफल बनाने में मदद करती हुई दिखेंगी। यानी की आने वाले दिनों में सिमर की मुश्किलें और बढ़ सकती है क्योंकि बेटियों को परेशान करने जल्द आ रही है माँ- बेटे की जोड़ी।
वंदना विठलानी ने 'ससुराल सिमर का' शो की शूटिंग भी कर दी है। वो सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के साथ पिछले 7 साल से जुडी हुई थी यह शो ' 23 जुलाई 2017 आखिरी बार टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। बताया जाता है कि शो के प्रोड्यूसर उन्हें लकी मानते थे |
'ससुराल सिमर का' दर्शकों के बीच खास लोकप्रिय है और इसमें मुख्य कलाकर 'सिमर' का किरदार दीपिका सैमसन निभा रही है | शो के अन्य कलाकारों ज्याति भाटिया, ज्योत्सना चंदोला, फलक नाज़, अनिरुद्ध सिंह, आर्यामान सेठ, शालिनी साहुता और आदर्श गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें : सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पेंशन के पहले भुगतान के लिए अब नहीं जाना होगा बैंक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य