logo-image

TV पर किंग खान की वापसी, हिंदी में TED टॉक शो को होस्ट करेंगे शाहरुख

ऐसा पहली बार हो रहा है कि 'टेड' अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में शो के आयोजन के लिए काम कर रहा है।

Updated on: 16 Feb 2017, 07:03 PM

मुंबई:

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहले हिंदी टेलीविजन टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच' की मेजबानी करेंगे। इस शो की शुरुआत मीडिया संगठन 'टेड' और 'स्टार इंडिया' के साथ किया जा रहा है। '21 सेंचुरी फॉक्स' की एक यूनिट ने इसकी घोषणा की।

शाहरुख ने एक बयान में कहा, 'मेरा मानना है कि 'टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच' भारत में कई लोगों को प्रेरित करेगा। इस विषय के साथ मैं स्वयं को जोड़ सकता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि किसी प्रकार के बदलाव के लिए मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम है।'

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर से देख सकेंगे टीवी सीरियल 'सर्कस'

किंग खा ने आगे कहा, 'मैं इस शो के लिए 'टेड' और 'स्टार इंडिया' के साथ काम करने को उत्साहित हूं। इस शो के जरिए हम भारत और विश्व में युवा पीढ़ी को प्रेरित करने में सक्षम होंगे।'

इस शो का प्रसारण 'स्टार प्लस' पर होगा, जिसमें कई वक्ताओं को बड़े विचार साझा करते देखा जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि 'टेड' अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में शो के आयोजन के लिए काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान को मिलेगा यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार, 25 फरवरी को अवॉर्ड देंगी रेखा