logo-image

62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स को होस्ट करेंगे शाहरूख खान और करण जौहर

62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स को बॉलीवुड किंग शाहरूख खान के साथ करण जौहर और कपिल शर्मा होस्ट करने वाले है।

Updated on: 26 Dec 2016, 12:16 AM

नई दिल्ली:

62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स को बॉलीवुड किंग शाहरूख खान के साथ करण जौहर और कपिल शर्मा होस्ट करने वाले है। यह 14 जनवरी 2017 को मुंबई में आयोजित होगा।

शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई है। इसमें फिल्मफेयर संपादक जितेश पिल्लई संपादक, करण और अभिनेत्री आलिया भट्ट जैसे सितारे भाग लेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं खुश हूं कि फिल्मफेयर और जियो एक दूसरे के साथ हैं। सचमुच हमारी भागीदारी विजेताओं के साथ है। जियो द्वारा संचालियाा प्लेटफार्म अनूठे तरीके से दर्शकों को दिखाया जाएगा।'

इस साल जियो फिल्मफेयर शॉर्ट अवार्ड भी लांच किया गया है। इस खंड के विजेताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।