Bigg Boss 12 का हिस्सा नहीं होंगे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, इन सितारों की हो सकती है एंट्री
बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार्स बिग बॅास 12 शो में हिस्सा ले सकते है।
नई दिल्ली:
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां, जल्द ही बिग बॅास के नए सीजन 'बिग बॅास-12' का छोटे पर्दें पर आगाज होने वाला है। इसी के साथ इसके कंटेंस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे है।
पिछले सीजन के मुकाबले इस बार बदलाव देखने को मिलेगा इस बार जोड़ियों में कंटेंस्टेंट शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार्स इस शो में हिस्सा ले सकते है।
खबरों के मुताबिक भोजपुरी के माने हुए सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल को भी बिग बॅास के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन सूत्रों की माने तो खेसारी लाल ने इस शो के निर्माताओं को मना कर दिया है। हालांकि उनके ना कहने की वजह सामने नहीं आ पाई है।
A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on Nov 8, 2017 at 1:59am PST
भोजपुरी फिल्म-जगत की सबसे महंगी अदाकारा अक्षरा सिंह इस शो का हिस्सा बन सकती है।
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Ask a question सेशन किया। इस दौरान उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या वह बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। इसके जवाब में अक्षरा ने लिखा- शो के लिए कॉल तो आया है। अब देखते हैं कि क्या होता है।
बता दें कि इससे पहले बिग बॅास के सीजन में भोजपुरी स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और मोनालिसा जैसे सितारे नजर आ चुके हैं।
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on Jul 22, 2018 at 2:52am PDT
खबर है कि अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी, बेबी डॉल गार्गी पंडित, अनारा गुप्ता, अटलांटा, कॉमेडियन मनोज टाईगर और एक्टर लवि रोहतगी से बिग बॅास का हिस्सा बनने के लिए बात चल रही है।
गौरतलब है कि टीवी के मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' से हुई शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब जीता था। वहीं हिना खान फर्स्ट रनर अप रही थी। पिछला सीजन काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग रहा था। अब देखना होगा बिग बॉस के 12 दर्शकों के दिल में कितना जगह बना पाता है।
और पढ़ें: काॅमेडी और कन्फ्यूजन का तड़का लगाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर रिलीज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य