logo-image

भोली भाली भाभी जी के घर पर आए दबंग मेहमान

भाभी के घर पर रहे हैं एक और मेहमान की एंट्री हो रही है।

Updated on: 07 Nov 2016, 03:59 PM

मुंबई:

भाभी के घर पर रहे हैं एक नहीं बल्कि दो-दो नये मेहमान की एंट्री हो रही है। वो भी ऐसे मेहमान जिनकी विलेनगिरी का जमाना है दीवाना। बॉलीवुड के दो विलेन यानि शक्ति कपूर और रंजीत एक साथ आपको भाभी जी के घर पर दिखेंगे।

यह भी देखें- गोविंदा बोले 'भाभी जी घर पर हैं...'

बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन शक्ति कपूर और रंजीत बॉलीवुड में जलवा बिखरने के बाद दोनो मुंबई से सीधा आ पहुंचे है कानपुर वो भी अंगूरी भाभी के घर। शक्ति कपूर और रंजीत की एंट्री एक खास मकसद के लिए हुई है। शक्ति कपूर और रंजीत भाभी जी के घर पर नाचने गाने नहीं बल्कि तिवारी और विभूती भैया के दिमाग ठिकाने लगाने आए है। जो उट पटांग हरकतों से करते है मोहल्ले वालों और अनीता-अंगूरी का जीना हराम।

यह भी देखें- प्रत्यूषा के फोन कॉल से खुलासा, 'वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता था ब्वॉयफ्रेंड'

वैसे शक्ति कपूर और रंजीत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई और स्टार भाभी जी के घर आकर तिवारी-विभूती की क्लास लगायेगें। अब देखना होगा भाभी के घर और कौन कौन से मेहमानों की एंट्री होगी।