बिग बॉस 10, पांचवा दिन- प्रियंका जग्गा ने टास्क में गीला किया पैंट, वीजे बानी से कहा- धो दो
पांचवे दिन के टास्क 'द रॉकिंग हॉर्स' में बिग बॉस ने घर के सेवकों को मालिक और उनकी काबिलियत सबके सामने लाने का मौका दिया।
नई दिल्ली:
बिग बॉस में हर नया दिन एक नया टास्क साथ लेकर आता है। ये टास्क प्रतिभागियों के असली चेहरे को देश की जनता के सामने लाते हैं। पांचवें दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों टीम्स के लोगों को प्रतिभागियों के एक खास टास्क दिया गया। दिन की शुरुआत शाहरुख खान के गाने 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी..' के साथ हुई। दिन की शुरुआत के साथ ही जेल में बंद बाबा स्वामी जी का टेंपर लूज़ हो गया। उन्होंने बिग बॉस को कहा कि जेल एरिया में एक एसी लगवा दे ताकि गर्मी से बचा जा सके। बाबा की इस बात पर मनोज पंजाबी ने उनके सन्यासी होते हुए भी आलिशान जिंदगी जीने के चाह का मज़ाक उड़ाया।
पांचवे दिन के टास्क 'द रॉकिंग हॉर्स' में बिग बॉस ने घर के सेवकों को मालिक और उनकी काबिलियत सबके सामने लाने का मौका दिया। सेवकों और मालिकों के दो-दो कंटेस्टेंट्स को इसे करने का मौका दिया गया। इस टास्क में शर्त ये थी कि जो सबसे आखिर तक घोड़ा चलाएगा वो जीतेगा।
सेलिब्रिटीज़ की ओर से गौरव चोपड़ा और बानी जे तो वहीं, आम आदमी टीम की ओर से नवीन प्रकाश और प्रियंका को इसके लिए चुना गया।
इस टास्क को प्रियंका ने जीत लिया जिस दौरान उन्होंने अपनी पैंट में शू-शू भी कर दिया। वहीं किसी बात पर नोकझोक करते हुए उन्होंने बानी जे से अपने कपड़े धोने को भी कह दिया। जिस पर प्रियंका और बानी जे काफी बहस भी हुई। जीत की बधाई देते हुए आखिर में बिग बॉस ने प्रियंका को जेल से एक इंसान को निकालने को कहा जिस पर प्रियंका ने ओम स्वामी जी को जेल से रिहा करा दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह