logo-image

नच बलिए फेम विनोद ठाकुर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नच बलिये-6 फेम विनोद ठाकुर हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया जाने के रास्ते के दौरान गिर पड़े।

Updated on: 30 Apr 2018, 12:34 PM

मुंबई:

नच बलिये-6 फेम विनोद ठाकुर हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया जाने के रास्ते के दौरान गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा रविवार तड़के सुबह हुआ।

विनोद को मुंबई के रक्षा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि विनोद इंडिया गेट से गेटवे इंडिया तक के 1500 किमी. के कैंपेन को व्हील चेयर के जरिये पूरा करने के लिए 18 मार्च को दिल्ली से रवाना हुए थे। ये कैंपेन 30 अप्रैल को पूरा होने वाला था, लेकिन जैसे ही वह मुंबई पहुंचे उनकी तबि‍यत बिगड़ गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद फिलहाल डिहाईड्रेशन, लो बीपी और अनियमित हार्ड बीट और अन्य बीमारियों से जूझ रहें है।

विनोद एक डांसर, स्टंट मास्टर और व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं। नच बलिए सीजन 6 में विनोद रनर अप रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: गूगल ने डूडल बना कर कुछ यूं किया दादासाहेब फाल्के को याद