बिग बॉस के बाद क्या अब इस रिएलिटी शो में नजर आएंगे मनवीर गुर्जर?
'बिग बॉस' के जरिए रातो-रात मशहूर होने वाले मनवीर के रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भी शामिल होने की खबर सामने आई थी।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन-10' के विनर मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद भी कई दिनों तक चर्चा में रहे। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी सड़क पर हंगामा करते हुए वायरल वीडियो की वजह से वह सोशल मीडिया पर छाए रहें। लेकिन, इस बार खबर मिली है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-8' में नजर आने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनवीर 'खतरों के खिलाड़ी' शो के 8वें सीजन में शामिल होने वाले पहले प्रतिभागी हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा 'कैबरेट' की रिलीज टलने से नहीं हैं निराश
'बिग बॉस' के जरिए रातो-रात मशहूर होने वाले मनवीर के रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भी शामिल होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था। साथ ही कहा था कि उनकी छवि डांस के लिए मेल नहीं खाती है और लोग उन्हें डांस करते हुए पसंद नहीं करेंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां