Bigg Boss 11: जुबैर खान ने सुनाया ऐसा जोक, पहले ही दिन रो पड़ी सपना चौधरी
इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट्स और 4 पड़ोसी कंटेस्टेंट्स हैं। अगर बात करें कि पहले दिन घर में क्या-क्या हुआ तो हिना खान और बेनाफ्शा का जन्मदिन मनाया गया।
मुंबई:
'बिग बॉस 11' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस रिएलिटी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और पहले एपिसोड में हुए विवाद के साथ ही यह सुर्खियो में आ गया है।
इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट्स और 4 पड़ोसी कंटेस्टेंट्स हैं। अगर बात करें कि पहले दिन घर में क्या-क्या हुआ तो हिना खान और बेनाफ्शा का जन्मदिन मनाया गया।
वहीं दूसरी तरफ दाऊद की बहन हसीना पारकर के दामाद जुबैर खान और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बीच हुई नोंकझोंक ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच दिया। यह नोंकझोंक इतनी बढ़ गई कि सपना चौधरी रो पड़ीं।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' के 'अलाउद्दीन खिलजी' का लुक आया सामने
आखिर क्यों रो पड़ीं सपना?
दरअसल डाइनिंग टेबल पर कुछ कंटेस्टेंट्स आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच जुबैर ने कहा कि उन्हें एक नॉनवेज शेर याद आ रहा है। उन्हें जोक सुनाने के लिए मना किया गया, लेकिन तब तक वह शेर सुना चुके थे। सपना को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई, उन्होंने जुबैर से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।
जुबैर को आया गुस्सा
इस बात पर जुबैर काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने सपना से कहा कि उन्हें अच्छे से पता है क्या बोलना है और क्या नहीं। अगर बात पसंद नहीं आई तो आप यहां से जा सकती हैं। दोनों की नोंकझोंक इतनी बढ़ गई कि सपना रोने लग गईं।
इसके बाद हिना उनके पास आती हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं। अब देखना होगा कि आगे आने वाले एपिसोड में सपना और जुबैर के हुई बहस बढ़ती है या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें: गूगल 4 अक्टूबर को लॉन्च करेगा Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य