logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

Bigg Boss 11 की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने पार्टी में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ VIRAL

शिल्पा शिंदे टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से घर-घर में 'अंगूरी भाभी' बनकर मशहूर हुई थीं।

Updated on: 17 Jan 2018, 02:09 PM

मुंबई:

'बिग बॉस सीजन 11' का खिताब अपने नाम करने वाली शिल्पा शिंदे 105 दिन घर में कैद होने के बाद इन दिनों फैमिली और फ्रेंड्स के साथ समय बिता रही हैं। बीती रात वह टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने वहां पर खूब ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर शिल्पा का वीडियो वायरल हो रहा है।

रश्मि शर्मा ने 'साथ निभाना साथिया', 'ससुराल सिमर का' और 'शक्ति: अस्तित्व एक अहसास की' जैसे सीरियल्स को प्रोड्यूस किया है। इनकी पार्टी में शिल्पा स्कर्ट और कुरते में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उनके साथ 'गोपी बहू' भी डांस करती नजर आईं।

ये भी पढ़ें: क्या ब्वॉयफ्रेंड रॉकी से जल्द शादी करने वाली हैं हिना खान?

 

OMG ❤️ The Way She Dance 😊 i L Y Shilmaa 😍 Angel on Earth ☺️

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashiinde) on Jan 16, 2018 at 8:18pm PST

बता दें कि शिल्पा शिंदे टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से घर-घर में 'अंगूरी भाभी' बनकर मशहूर हुई थीं। हालांकि, शो के दौरान प्रोड्यूसर से उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

 

Her Steps OMG 😍😍 I can’t Express my Feelings For You ☺️ Real Gem 💫❤️

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashiinde) on Jan 16, 2018 at 8:20pm PST

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जब शिल्पा से पूछा गया कि क्या अब वह टीवी शो करेंगी तो उन्होंने कहा कि 'भाभीजी...' के दौरान इतने बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहती हैं। इसकी बजाए वह फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी।

 

Celebration Begins 🎉 Her Dancing Steps are Lit ❤️😘

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashiinde) on Jan 16, 2018 at 9:54pm PST

ये भी पढ़ें: 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक के खिलाफ SC पहुंचे निर्माता