Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे एंटरटेनमेंट की रात में आएंगी नजर, हिना खान हर जगह नदारद
हिना खान ने हाल ही में हार के सदमे से उबरने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में बिग बॉस की जर्नी, एक्सपीरियंस और फैंस को शुक्रिया अदा किया।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन 11' को खत्म हुए कुछ दिन हो चुके हैं। घर में कुछ लोगों की दोस्ती हुई, जो बाहर भी बरकरार है। इस सीजन की विनर रही शिल्पा शिंदे लगातार कई चैनलों पर इंटरव्यू दे रही हैं तो वह जल्द ही एक रिएलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आने वाली हैं। उनके साथ विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान भी होंगी। वहीं हारने के बाद से ही हिना खान मीडिया से नदारद हैं।
हिना खान ने हाल ही में हार के सदमे से उबरने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में बिग बॉस की जर्नी, एक्सपीरियंस और फैंस को शुक्रिया अदा किया।
ये भी पढ़ें: विकास गुप्ता ने लगाए मनवीर गुर्जर के साथ सपना चौधरी के गाने पर ठुमके
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Jan 17, 2018 at 8:40pm PST
वहीं जब हिना खान से पूछा गया कि उन्हें 'एंटरटेनमेंट की रात' शो में देखा नहीं गया तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। हिना ने बताया कि उन्हें बताया ही नहीं गया कि शो में जाना है। उन्हें बस शूट की जानकारी मिली थी। वहीं उनकी मां की तबीयत भी नासाज़ है। ऐसे में बिग बॉस के घर में 105 दिन बिताने के बाद वह फैमिली मेंबर्स को टाइम दे रही हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Jan 19, 2018 at 12:33am PST
खबरों की मानें तो शिल्पा शिंदे जल्द ही जीत की खुशी में सभी कंटेस्टेंट्स को पार्टी देने वाली हैं, लेकिन उन्होंने हिना खान को इनवाइट नहीं किया है। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद ही शिल्पा ने साफ कह दिया था कि हिना ने उनके साथ जितनी बुरी तरह व्यवहार किया है, उसके कारण वह अपनी जिंदगी में कभी उनका चेहरा नहीं देखना चाहेंगी।
ये भी पढ़ें: मलाला ने की 'पैडमैन' की तारीफ, ट्विंकल ने सवालों के दिए सटीक जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ