Bigg Boss 11: प्रियंक शर्मा की हो सकती है घर वापसी, लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री
'बिग बॉस' के 11वें सीजन में दो कंटेस्टेंट की बीच झगड़ा हुआ। आकाश और विकास एक-दूसरे से बहस कर रहे थे कि इतने में ही प्रियंक शर्मा ने अपना आपा खो दिया।
मुंबई:
'बिग बॉस' सीजन 11 के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है। खबरों की मानें तो उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। बता दें कि घर में दूसरे कंटेस्टेंट पर हाथ उठाने की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया था।
ये है पूरा मामला
घर में दो कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा हुआ था। आकाश और विकास एक-दूसरे से बहस कर रहे थे कि इतने में ही प्रियंक शर्मा ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने आकाश का कॉलर पकड़ लिया और हाथ भी उठाया। यह बात सलमान को पसंद नहीं आई क्योंकि बिग बॉस नियम के मुताबिक घर में कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर हाथ नहीं उठा सकते।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट ने जुबैर की बातचीत का ऑडियो किया शेयर
सलमान खान और कलर्स चैनल ने प्रियंक को शो से बाहर कर दिया। लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही वह घर वापस आ सकते हैं। उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंक वापस मुंबई आ गए हैं। हालांकि इस बार वह पड़ोसी बनकर घर आएंगे।
गौरतलब है कि पहले भी बिग बॉस ने घर में हाथ उठाने पर कुशाल टंडन और पुनीत इस्सर को निकाल दिया था। लेकिन कुछ हफ्ते बाद उन्हें दोबारा एंट्री मिली थी।
ये भी पढ़ें: मुहांसों से पाना है छुटकारा तो इन बुरी आदतों को तुरंत कहें- बाय
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य