दीवाली वीकेंड पर भारत में इन जगहों पर घूमना रहेगा शानदार
भारत घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। विदेशी यहां बड़ी संख्या में हर साल घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नई दिल्ली:
भारत घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। विदेशी यहां बड़ी संख्या में हर साल घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर इस दीवाली वीकेंड पर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खुशनुमा माहौल, फन और भरपूर एडवेंचर है।
विदेशियों को भी यह जगहें काफी आकर्षित कर रही हैं। वे यहां आने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। यहां आने के बाद हर कोई जन्नत जैसा महसूस करता है।
भारत के सबसे बड़े राज्य का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर रेगिस्तान में हैं। यह देश के सबसे गर्म शहरों में से एक माना जाता है। दिवाली के पश्चात् यहां आना आपके लिए यादगार रहेगा। के लगावा के कारण इसे राजस्थान के अंडमान’ के अलावा हवेलियों और झरोखों की नगरी भी कहा जाता है।
राजस्थान के दूसरे सबसे बडे शहर जोधपुर को सनसिटी कहा जाता है। यहां पर पांच सौ साल से भी ज्यादा पुराना किला मशहूर है, जिसके चर्चे दुनिया भर में फैले हुए हैं। मेहरानगढ किला, जो मोती महल, फूल महल, शीश महल और झांकी महल जैसे सुंदर महलों के लिए प्रसिद्ध है। इस किले में आप कर्इ तरह से सुकून पा सकते हैं। यहां पर आप ऊंट की सवारी, हाथी की सवारी, डर्ट बाइकिंग और पहाड़ों पर घूम सकते हैं।
भारत में अगर आप गोवा नहीं घूमें तो कहीं नहीं घूमें। इस दीवाली विकेंड पर यहां जरूर घूमने के लिए जाएं। यहां आप मडगांव, मपुसा, कोलवा,सिंक्वेरिम, अंजुना, कैलेंग्यूट, बागा, पणजी, पेरनेम और प्राचीन गोवा बहुत फेमस हैं। जहां घूमने के बाद आपको बहुत सकून मिलेगा।
श्रीनगर से कुछ ही दूरी पर स्थित गुलमर्ग कश्मीर का सुंदर पर्यटनीय स्थल है। यह भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के पास है। गुलमर्ग का मतलब फूलों का वन होता है। हर साल यहां लाखों सैलानी बर्फ से घिरी पहाड़ियों का आनंद लेने आते हैं। जम्मू-कश्मीर जाने के लिए दिल्ली से और बाकी जगहों से ट्रेन, फ्लाइट और बसें चलती हैं।
8,000 वर्ग किलो मीटर में फैला यह आइलैंड अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण कई सैलानियों को यहां छुट्टियां बिताने के लिए मजबूर कर देता है। कम जनसंख्या वाली यह जगह इंडिया की सबसे बड़ी अपतटीय यूनियन टेरेटरी है, जो देश के दक्षिण में और बंगाल की खाड़ी के बीच है। यहां आप ग्रेट निकोबार, पोर्ट ब्लेयर जैसी जगहों पर आप घूम सकते हैं और पहाड़ एवं समुद्र दोनों का लुत्फ उठा सकते है।
शिलांग हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पहले असम की राजधानी हुआ करता था। यहां वार्डस झील, मीठा झरना, चेरापूंजी, उमियाम, शिलांग पीक जैसी जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि घूमने पर आपको धरती पर स्वर्ग का एहसास होगा। यहां नहीं घूमें तो कहीं नहीं घूमें। इसलिए अभी से ही पैकिंग करने के लिए हो जाइए तैयार।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय