logo-image

मिलिए लखनऊ मेट्रो का लोगो डिजाइन करने वाली लड़की से, इनाम में मिले थे 2 लाख रुपये

लखनऊ मेट्रो का लोगो पूजा यादव ने डिज़ाइन किया है, वह 3000 लोगों में सेलेक्ट हुई थीं, इनाम के रूप में उन्हें पूर्व सीएम ने दिए था 2 लाख का चेक

Updated on: 06 Sep 2017, 10:12 AM

नई दिल्ली:

लखनऊ में मेट्रो ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगी है। मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखाई। मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।

आम जनता बुधवार से मेट्रो सर्विस का लाभ उठा सकती है। मेट्रो को लेकर कई हीरो सामने आए, जो लखनऊ मेट्रो में लीड रोल मॉडल बने। लेकिन यह बहुत ही कम लोग जानते होंगे की मेट्रो का लोगो किसने डिजाइन किया।

मेट्रो का लोगो डिज़ाइन किया है लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके की रहने वाली पूजा यादव ने। बता दें, पूजा 3000 लोगों में से चुनी थी।

साल 2014 में लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो का लोगो डिजाइन करने के लिए एक ओपन फिल्ड कांटेस्ट रखा था। साथ ही जीतने वाले के लिए 20 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

इस कांटेस्ट में 3 हजार से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया था, जिन्हें पीछे छोड़कर पूजा यादव ने जीत हासिल की। पूजा के लोगो में मरून रंग में अंग्रेजी का 'एम' बना है। इसमें शहर की पहचान रूमी गेट दिखाकर लखनऊ मेट्रो को दर्शाया गया है।

3 मार्च 2014 को एसपी सरकार में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ाते हुए पूजा को 2 लाख रुपए का चेक दिया था।

लखनऊ मेट्रो को राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी, कल से आम लोग करेंगे सफर

इसपर पूजा का कहना था, 'यह उसकी जिंदगी का सबसे खास दिन है। लोगो डिजाइन करते समय मेरे मन में था कि लखनऊ की संस्कृति और पहचान मेट्रो से जुड़ी होनी चाहिए। इसके लिए मैंने काफी मेहनत की और बहुत से रफ डिजाइन बनाए। फिर फाइनल लोगो तैयार करके भेजा।'

पूजा यादव ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग, अहमदाबाद से पढ़ाई की है। बेटी की उपलब्धि से पूजा के पिता के के यादव काफी खुश हुए थे। के के यादव एक इन्श्योरेंस कंपनी में काम करते हैं।

उनका कहना था कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। वो चाहते हैं कि जिस तरह उनकी बेटी ने लखनऊ का नाम रौशन किया है, वैसे ही आगे चलकर पूरे देश का नाम रौशन करे।

लखनऊ मेट्रो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। उन्होंने मेट्रो की शुरुआत 2013 में की थी, लेकिन इस काम ने रफ्तार 2014 में पकड़ी। 3 साल के में इसके ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया।

और पढ़ें: लखनऊ मेट्रो पर क्रेडिट वॉर, योगी-अखिलेश में भिड़ंत, जानिए किसने क्या कहा ?