Jharkhand News: एंटी नक्सल अभियान में बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
रांची में झारखंड सरकार के एंटी नक्सल अभियान को बड़ी सफलता मिली है. भाकपा माओवादी संगठन के 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
highlights
- सरकार के एंटी नक्सल अभियान को बड़ी सफलता
- भाकपा माओवादी संगठन के 5 नक्सलियों का सरेंडर
- 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत का सरेंडर
- 5 लाख के इनामी सहदेव यादव ने किया सरेंडर
Ranchi:
रांची में झारखंड सरकार के एंटी नक्सल अभियान को बड़ी सफलता मिली है. भाकपा माओवादी संगठन के 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इसमें 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ 'टिंगू' और 5 लाख के इनामी सहदेव यादव उर्फ 'लटन' शामिल है. वहीं, सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ 'सलीम', सब जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ 'सुकन', दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ 'अशोक परहिया' ने भी सरेंडर किया है. आपको बता दें कि झारखंड के कई इलाके लाल आतंक से ग्रसित थे.
झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता
सभी ने सोमवार को पुलिस महा निरीक्षक क्षेत्रीय कार्यालय में आत्मसमर्पण किया. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एंटी नक्सल अभियान में एक के बाद एक बड़ी सफलता झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के हाथ लग रही है. लगातार कई इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसके बाद नक्सली संगठनों की कमर टूटटी दिख रही है. हाल ही में एक इनामी नक्सली इंदल गंजू ने भी सरेंडर किया था.
यह भी पढ़ें: आनंद मोहन को हो सकती है फिर से जेल, रिहाई के खिलाफ SC में आज सुनवाई
बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
वहीं, आपको बता दें कि 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ 'टिंगू' पर अलग-अलग राज्यों में कुल 81 मामले दर्ज हैं. ये 20 साल से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था. अपने सरेंडर के बाद अमरजीत ने अन्य नक्सलियों से भी सरेंडर करने की अपील की है. वहीं, दूसरे 5 लाख के इनामी सहदेव यादव उर्फ 'लटन' के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कुल 55 मामले दर्ज हैं. वहीं, पुलिस ने इन नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं. इसमें 2 एके 56 राइफल, 1 एसएलआर, 1 इंसास रायफल, 2 देसी बंदूक, 1 पिस्टल, 1855 जिंदा गोली, 16 वायरलेस सेट शामिल हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bharti Singh: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'आखिरकार मैं अपने गोला को देख पाऊंगी'
-
Kapil Sharma show: क्या कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो होने वाला है बंद ? अब क्या करेगी टीम?
-
Hiramandi की मल्लिका जान के लिए रेखा थीं मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला ने खुद किया खुलासा
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें