गोरखपुर जाएंगे योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर जाएंगे। उनका यह दो दिवसीय दौरा है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर जाएंगे। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को होर्डिग और बैनर से पाट दिया है। स्वागत के लिए जगह जगह गेट बनाए गए हैं।
पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं प्रशासन भी सीएम के प्रथम आगमन को लेकर कमर कस चुका है। टूटी हुई सड़कों की मरम्मत की गई है। नालियों में फॉगिंग, फुटपाथों और अन्य जगह रंगाई पुताई कराई गई है।
Uttar Pradesh: Preparations underway for CM Yogi Adityanath's visit to Gorakhpur, today. pic.twitter.com/l3mQpGjd9E
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2017
बीजेपी के क्षेत्रीय प्रवक्ता सतेंद्र सिन्हा का कहना है कि सीएम यहां आएंगे। पूरा शहर दीपावली मनाएगा। एयरपोर्ट से लेकर एमपी कॉलेज तक पूरे रास्ते में पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओ और आम आदमी में गजब उत्साह देखा जा रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा