logo-image

रामपुर छेड़खानी: चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने कहा जांच जारी

रामपुर छेड़खानी मामले में पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी रामपुर के एसपी विपिन टांडा ने दी है।

Updated on: 29 May 2017, 01:38 PM

नई दिल्ली:

रामपुर छेड़खानी मामले में पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी रामपुर के एसपी विपिन टांडा ने दी है।

एसपी विपिन टांडा ने बताया, 'मामले से जुड़े चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती रात 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों की गिरफ्त के लिए जांच जारी है।'

क्या था मामला

रामपुर में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में 2 लड़कियों के साथ 12-14 लड़के छेड़खानी करते हुए और बेशर्मी की सारी हदें पार करते नज़र आए थे।

सपा ने साधा सरकार पर निशाना

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा नेता आजम खां ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया था।

रामपुर छेड़छाड़ मामला: दिनेश शर्मा बोले 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर'

सपा नेता ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था, 'लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो। योगीजी को धन्यवाद कहना चाहेंगे, और मीडिया को भी मुबारकबाद देना चाहेंगे कि इनकी अनदेखी से अपराध इस हद तक बढ़ रहा है।'

यह भी पढ़ें: करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें