योगी के घर पहुंचे भाई-बहन को मिला इंसाफ, सीएम के आदेश के बाद चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
दोनों भाई-बहन का आरोप है कि अमित ठाकुर नाम के शख्स ने आपसी रंजिश में उनके पिता की हत्या कर दी, जिसके वो दोनों गवाह हैं।
बुलंदशहर:
यूपी के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम आदित्यनाथ राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत में सुधार लाने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। लेकिन लखनऊ में उनके अस्थायी आवास के सामने ही दो-भाई बहने अपने पिता के हत्यारों के खिलाफ न्याय की आस लिए धरने पर बैठे हुए थे। हालांकि जब सीएम आदित्यनाथ को इस बात की जानकारी मिली तो वो दोनों से मिले और इसके बाद पुलिस फुर्ती दिखाते हुए चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई बहन प्राची और शुभम शर्मा बुलंदशहर के रहने वाले हैं। शुभम और प्राची सोमवार को इंसाफ मांगने के लिए लखनऊ पहुंचे और योगी के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। दोनों भाई-बहन का आरोप है कि अमित ठाकुर नाम के शख्स ने आपसी रंजिश में उनके पिता की हत्या कर दी, जिसके वो दोनों गवाह हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का स्पष्टीकरण, वैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं, सरकार NGT के निर्देश का कर रही पालन
योगी ने दोनों भाई-बहन से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं, इस खबर को न्यूज नेशन और न्यूज स्टेट ने कवर किया, जिसका काफी बड़ा असर पड़ा। इसके बाद जब बुलंदशहर पुलिस पर दबाव पड़ा तो कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके साथ 3 सह अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल को झटका, आप छोड़ BJP में शामिल हुए बवाना विधायक वेद प्रकाश
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उस पर 15 हजार का ईनाम भी है। आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी परिवार ने 10 भारतीयों को किया माफ, बच सकते हैं फांसी से
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि
-
Chaitra purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय