लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने एसिड हमले की शिकार महिला से अस्पताल में मुलाकात की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अस्पताल में भर्ती एसिड पीड़िता से जाकर मुलाकात की।
highlights
- योगी आदित्यनाथ ने एसिड हमले की शिकार महिला से अस्पताल में मुलाकात की
- योगी ने पीड़िता का मुफ्त इलाज करवाने का ऐलान किया
- पीड़ित महिला चारबाग रेलवे स्टेशन पर तड़पती हुई हालत में मिली थी
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ के KGMU अस्पताल में भर्ती एसिड हमले की शिकार महिला से मुलाकात की। पीड़ित लड़की को चलती ट्रेन में एसिड पिला दिया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता का मुफ्त इलाज करवाने का ऐलान किया है और 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में एक महिला यात्री को तेजाब पिलाने का मामला सामने आया था।
UP CM Yogi Adityanath visited the 2008 gangrape and acid attack victim in Lucknow's KGMU Hospital. pic.twitter.com/9Pt5VJrIaF
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2017
पीड़ित महिला चारबाग रेलवे स्टेशन पर तड़पती हुई हालत में मिली थी। जिसके बाद पीड़ित महिला को लखनऊ के KGMU अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रायबरेली से आई है। दो लोगों ने ट्रेन में उसे तेजाब पिलाया और फरार हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अस्पताल जाकर पीड़ित से मुलाकात की। आपको बता दें की योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हजरतगंज थाने का दौरा करने के बाद कहा था कि यूपी में अब कानून का राज होगा और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए