यूपी के बदायूं में समाजवादी कार्यकर्ता को पुलिस ने थाने में जमकर पीटा, वीडियो हो रहा है वायरल
समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस वालों ने पकड़कर पीटा। मामला बदायूं जिले के सदर कोतवाली थाने का है।
highlights
- यूपी के बदायूं में एसपी कार्यकर्ता की पिटाई
- थाने में पुलिस वालों ने की जमकर पिटाई
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक बार फिर पुलिस की बर्बरता का चेहरा सामने आया है। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस वालों ने पकड़कर पीटा है। मामला बदायूं जिले के सदर कोतवाली थाने का है।
विडियो में साफ तौरा पर दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी कार्यकर्ता को पकड़े हुए है तो दूसरा उसपर लाठी बरसा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि कैसे पुलिस कार्यकर्ता को जकड़ कर रखा है जबकि दूसरा उसे पीट रहा है।
यह वीडियो न्यूज एजेंसी एनएनआई ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट किया है। यूपी पुलिस की पिटाई का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH: Policemen thrash an SP worker inside a police station in Badaun(UP) pic.twitter.com/ut3gfAA5iK
— ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2017
थाने में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की पुलिस इंस्पेक्टर ने पिटाई कर दी और फिर कई आरोपों में मामले दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान से जल्द लौटेंगी भारतीय महिला उज़मा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा दे पुलिस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य