logo-image

नोएडा: अोप्पो इंडिया के चाइनीज कर्मचारी पर तिंरगा के अपमान का आरोप, घंटो हुआ प्रदर्शन

स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी 'ओप्पो इंडिया' के चीनी प्रॉडक्शन मैनेजर ने कथित तौर पर तिरंगे का अपमान किया

Updated on: 28 Mar 2017, 10:05 PM

highlights

  • नोएडा स्थित चाइनीज कंपनी के अधिकारी के तिंरगा का अपमान करने का कथित आरोप
  • घटना की जानकारी होती ही भारतीय कर्मचारियों में फैला रोष, घंचो किया प्रर्दशन
  • कर्मचारी चाइनीज अधिकारी की गिरफतारी की कर रहें है मांग 

नई दिल्ली:

उत्तरप्रदेश के नोएडा में स्मार्टफोन बनाने वाली एक कपंनी के चीनी कर्मचारी के तिरंगे का अपमान करने की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी 'ओप्पो इंडिया' के चीनी प्रॉडक्शन मैनेजर ने कथित तौर पर तिरंगे का अपमान किया और उसे फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों में गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने कुछ संगठनों के सैकड़ों लोगों के साथ कंपनी के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़े: एयर एंडिया ने फिर रद्द किया शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का टिकट

कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने चीनी नागरिक पर मामला दर्ज कर लिया है। नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, 'तिंरगे झंडे के अपमान का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमेन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। हम कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क में हैं।'

इसे भी पढ़े: BCCI ने टीम इंडिया को किया मालामाल, हर खिलाड़ी को 50 लाख और हेड कोच को 25 लाख

ओप्पो इंडिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर एकजुट हो रहे लोग कंपनी पर सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस मामले पर कुछ करने के लिए कहा है। कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसे भी पढ़े: 'सभी उपाय विफल होने पर ही पैलेट गन का कर सकते हैं इस्तेमाल'

हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानकारी के अनुसार कंपनी के सभी चाइनीज अधिकारी फरार हैं।