logo-image

एमसीडी चुनाव: AAP ने बदले और 2 उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर उम्मीदवार बदला है।

Updated on: 24 Mar 2017, 12:52 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर उम्मीदवार बदला है। आम आदमी पार्टी ने 2 वार्डों तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के जीटीबी नगर, हरिनगर के हरिनगर -ए के उम्मीदवार बदले हैं।

बुधवार को 'आप' ने 14 उम्मीदवारों को बदला था। आम आदमी पार्टी अब तक 272 वार्डों के लिए 271 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

14 उम्मीदवार को बदलने के बाद आप के दिल्ली प्रदेश के संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा था, 'पार्टी ने 14 उम्मीदवार बदले हैं, लेकिन ये क्यों बदले इसके कारणों पर पार्टी कोई टिप्पणी नहीं करेगी।'

वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'चुनाव से पहले घोषित हुए इतने उम्मीदवारों को बदलने से साफ पता चलता है कि आम आदमी पार्टी कितनी घबराई हुई है।'

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को नतीजे आएंगे। नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कड़ा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही है।