शिवपाल और आजम की बजाय अखिलेश ने राम गोविंद को चुना विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष
राम गोविन्द चौधरी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने के बाद समाजवादी पार्टी ने 8वीं बार विधायक चुने गए राम गोविन्द चौधरी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोविन्द को विधायक दल का नेता मनोनीत किया है।
Samajwadi Party elected Ram Govind Chaudhary as its Leader of Opposition in the Uttar Pradesh assembly.
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2017
(File pic) pic.twitter.com/IPwQxkWICK
राम गोविन्द चौधरी को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। इसलिए ही आजम खां और शिवपाल यादव जैसे नेताओं की जगह उन्हें वरीयता दी गई। राजेन्द्र चौधरी ने यह भी बताया कि कल सपा विधानमण्डल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
इसे भी पढ़ें: न्याय के लिए योगी के घर पहुंचे भाई-बहन, सीएम ने हत्यारे को पकड़ने का दिया आदेश
कौन है राम गोविन्द चौधरी
आठ बार के विधायक राम गोविन्द चौधरी वर्ष 1977 में पहली बार तत्कालीन चिलकहर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये थे। छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले करीब 70 वर्षीय राम गोविन्द राज्य की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री रहे। सपा के मौजूदा विधायकों में वह सबसे वरिष्ठ हैं।
इसे भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा ने बदला नारा
बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली सपा को मात्र 47 सीटें हासिल हुई थीं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी