महिला हॉकी : न्यूजीलैंड ने पांचवें मैच में भी भारत को हराया, सीरीज पर 5-0 से कब्जा
न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम ने शानिवार को भारत को 6-2 से मात देकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर 5-0 से कब्जा जमाया।
नई दिल्ली:
न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम ने शानिवार को भारत को 6-2 से मात देकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर 5-0 से कब्जा जमाया। किवी टीम ने मैच की शुरुआत से ही भारत पर हावी रही और भारतीय टीम इससे पार नहीं पा सकी।
किवी टीम के लिए पहला गोल चौथे मिनट में ओलिविया मैरी ने किया। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागा।
दूसरे क्वार्टर में दो गोल से पीछ रहते हुए मैदान पर उतरी भारत ने 22वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। जिसे दीप ग्रेस इक्का ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
पांच मिनट में बाद पिप्पा हेवार्ड ने किवी टीम का तीसरा गोल दाग स्कोर 3-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर का अंत इसी स्कोर पर हुआ।
और पढ़ेंः ब्रिटिश डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करेंगी मारिया शारापोवा
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अच्छी शुरुआत की और 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान रानी ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और भारत के लिए दूसरा गोल दागा।
भारत के पास बराबरी का मौका था लेकिन गुरजीत कौर के फ्लिक को किवी टीम की गोलकीपर ग्रेस ए हेनल्न ने रोक लिया।
इसके बाद किवी टीम ने एकतरफा खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर के अंत तक तीन और गोल दाग स्कोर 6-2 कर लिया।
उसके लिए 37वें मिनट में नताशा फिटज्सिमोंस, एक मिनट बाद समांथा हैरिसन और 40वें मिनट में कर्स्टन पियर्स ने गोल कर बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
भारत ने अंतिम क्वार्टर में गोल के अंतर को कम करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रही।
इस सीरीज में भारत को 1-4, 2-3, 0-3, 2-8 और 2-6 से हार मिली। इस तरह भारत ने इस सीरीज में 24 गोल खाए जबकि वह मेजबान टीम के खिलाफ सात गोल कर सकी।
और पढ़ेंः भारत की अंडर-17 फुटबॉल में एेतिहासिक जीत, इटली को उसी के घर में 2-0 से हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट