भारत करेगा राष्ट्रमंडल-2022 तीरंदाजी, निशानेबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी
भारत 2022 में राष्ट्रमंडल (Commonwealth Games 2022) निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप (Commonwealth Shooting Archery Championship in 2022) की मेजबानी करेगा.
New Delhi:
भारत 2022 में राष्ट्रमंडल (Commonwealth Games 2022) निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप (Commonwealth Shooting Archery Championship in 2022) की मेजबानी करेगा. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation)(CGF) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. सीजीएफ ने साथ ही कहा कि इन दोनों चैम्पियनशिप में जीते गए पदक बर्मिघम में 2022 (Commonwealth Games Birmingham) में ही खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में शामिल किए जाएंगे. यह दोनों खेल जनवरी-2022 में चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे, जबकि राष्ट्रमंडल खेल बर्मिघम में 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच खेले जाएंगे. इन दोनों चैम्पियनशिप में जीत गए पदक हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के खत्म होने के एक सप्ताह बाद पदक तालिका में जोड़े जाएंगे.
यह भी पढ़ें ः इस खिलाड़ी ने ठोक दिया तीसरा दोहरा शतक, टेस्ट में टीम जीत की ओर
सीजीएफ ने बयान में कहा, राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह बाद सीजीएफ पदक तालिका की घोषणा करेगा जिनमें चंडीगढ़ में 2022 में खेली गई निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप के पदक शामिल किए जाएंगे, इसके बाद अंतिम और सही रैंकिंग जारी की जाएगी. पिछले साल भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के बाद खेलों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी और फैसला किया था कि वह निशानेबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव रखेगी जिसमें जीते गए पदकों को राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा.
यह भी पढ़ें ः टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिली बेखौफ होकर खेलने की छूट, जानिए क्यों हुआ ऐसा
पिछले साल नवंबर में सीजीएफ अध्यक्ष लुइसे मार्टिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग ने भारत का दौरा किया था और इसके बाद भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) ने अपनी बहिष्कार करने की धमकी वापस ले ली थी. तभी भारत ने 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप आयोजित करने का इस शर्त के साथ प्रस्ताव रखा था कि इन दोनों चैम्पियनशिप में जीते गए पदकों की संख्या को राष्ट्रमंडल खेलों-2022 की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा. सरकार ने भी सैद्धांतिक रूप से आईओए के राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी.
यह भी पढ़ें ः T20 World Cup : भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत
इस मंजूरी के बाद मार्टिन ने कहा है कि वह इस बात से खुश है कि सीजीएफ ने भारत के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. उन्होंने कहा, राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैम्पियनशिप खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मौका देगी जहां वो राष्ट्रमंडल खेल में अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे. सीजीएफ इसके लिए सीजीआई, भारतीय राष्ट्रीय राइफल्स संघ (NRAI) और भारतीय सरकार के अलावा पूरे खेल जगत का इसके लिए शुक्रिया अदा करती है जिन्होंने एक नए तरह के प्रस्ताव का प्रयास किया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल