... और जब कृष्ण अवतार में दिखाई दिए महेंद्र सिंह धोनी, बांसुरी बजाते हुए देखें VIDEO
संन्यास की खबरों के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खूब मजे ले रहे हैं. हाल ही में कश्मीर से देश की सेवा करने के बाद वापस लौटे धोनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण की लीलाओं में डूब हुए दिखे.
नई दिल्ली:
संन्यास की खबरों के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खूब मजे ले रहे हैं. हाल ही में कश्मीर से देश की सेवा करने के बाद वापस लौटे धोनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण की लीलाओं में डूब हुए दिखे. उन्होंने बांसुरी भी बजाई, जिसका एक वीडियो भी बनाया गया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है.
Happy janmashtami to all MSdians around the world
— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) August 23, 2019
How Many Retweets for our krishna pic.twitter.com/WCVHCvBUsq
यह भी पढ़ें ः गजब : इस भारतीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों में जड़ दिया शतक, 15 रन देकर आठ विकेट
महेंद्र सिंह धोनी के कई रूप देखने के लिए मिलते हैं. कभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में, कभी विकेट के पीछे चपल विकेट कीपर के तौर पर, कभी आक्रामक बल्लेबाज के रूप में, कभी एक अच्छे पति के रूप में तो कभी जीवा के पिता के रूप में. पिछले दिनों वे सेना की वर्दी पहन कर भारत माता की सेवा करते हुए भी दिखाई दिए थे, यह भी उनका एक रूप था. अब महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई दिए हैं, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया था. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वे बांसुरी बजाते हुए दिखाई दिए. बांसुरी बजाते धोनी का वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किया गया है, जो करीब छह सेकेंड का है.
यह भी पढ़ें ः इस भारतीय गेंदबाज के मुरीद हुए सर विवियन रिचर्ड्स, डेनिस लिली से भी ज्यादा घातक बताया
इस दौरान उन्होंने बांसुरी पर सुर निकाले. धोनी जिस तरह से बांसुरी बजा रहे हैं, उससे लगता है कि धोनी को बांसुरी बजाने का शौक रहा होगा. उनके बांसुरी पकड़ने का तरीका, अंगुलियों का स्टाइल और फूंक गजब की है. इस वीडियो में दिख रहा है कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ही ड्रेस पहन रखी है, जो अमूमन मैदान के बाहर रहने पर टीम पहनती है. यह वीडियो शुक्रवार को अपलोड की गई है और कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर लाइक और कमेंट भी जबरदस्त तरीके से आ रहे हैं. लोग धोनी का यह रूप देखकर उनके मुरीद हो गए और कह रहे हैं कि इससे पहले धोनी की ऐसी प्रतिभा कभी देखने को नहीं मिली.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट