CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की जीत, घाना को 5-0 से हराया
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया.
नई दिल्ली:
Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम (India women’s hockey team) ने शानदार आगाज किया है. भारतीय टीम (Team India) ने अपने पहले मैच में घाना (Ghana) को 5-0 से हराया. भारत के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए. वहीं नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सलिमा टेटे ने भी स्कोर किया. अब भारतीय महिला टीम शनिवार (30 जुलाई) को वेल्स के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप मैच में उतरेगी. भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है. वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं.
भारत को दूसरा गोल दूसरे क्वार्टर में मिला. भारत की संगीता कुमारी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया. उन्होंने घाना की गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. संगीता के बाद गुरजीत ने भी गोल कर दिया. यह मैच में उनका दूसरा गोल है. भारत के लिए पांचवां गोल सलीमा टेटे ने किया.
भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरी है. लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम को और मजबूती के साथ खेलने की जरूरत है. मुकाबले में पेनल्टी कॉर्नर में भारतीय खिलाड़ी कमजोर नजर आईं.
यह भी पढ़ें: CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने अपना नाम दर्ज किया खास रिकॉर्ड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा