CWG 2018: विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कनाडाई खिलाड़ी को दी जबरदस्त पटखनी
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
गोल्ड कोस्ट:
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विनेश ने आते ही जेसिका को कब्जे में लिया और पटखनी देते हुए चार अंक हासिल किए। उन्होंने अगले दांव में भी चार अंक लिए।
इस बीच जेसिका ने भी दो तीन अंक लिए लेकिन विनेश ने अपने अंकों के अंतर को बनाए रखा और अंतर को 10 तक पहुंचा दिया।
इस बीच जेसिका के कोच ने चैंलेज किया और विनेश की 10 अंकों की बढ़त को कम कर दिया।
हालांकि दूसरे राउंड में विनेश ने अंकों के अंतर को एक बार फिर 10 तक पहुंचा दिया और यहीं रेफरी ने विनेश को तकनीकी तौर पर विजेता घोषित कर दिया।
और पढ़ें: CWG 2018: सायना नेहवाल और पी वी सिंधु बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में, गोल्ड और सिल्वर पक्का
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल