एशियन गेम्स में महिलाओं का जलवा बरकरार, भारत के लिए जीता 24वां रजत पदक
जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम को फाइनल में हांगकांग ने लगातार दो मैच में शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन टीम स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हांगकांग ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत को 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल में हांगकांग की विंग अयू, हो चान, जी हो और का ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम को फाइनल में हांगकांग ने लगातार दो मैच में शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से शिकस्त दी थी। इसके साथ ही भारत के लिए कुल पदों की संख्या 68 हो गई है जिसमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 29 कांस्य पदक हैं।
इससे पहले भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार की जोड़ी ने पुरुषों की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 60 वर्षीय प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार ने 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
और पढ़ें: Asian Games 2018: एशियाई खेलों में भारत ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हासिल किए 15 गोल्ड
चीन के गैंग चेन और लिशिन यांग को रजत जबकि इंडोनेशिया के हेंकी लासूत और फ्रेडी ईडी मानोप्पो की जोड़ी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
भारत का यह इन खेलों में 15वां स्वर्ण है। इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की बराबरी कर ली है।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल