logo-image

INDvsENG LIVE: इंग्लैंड को लगा 8वां झटका, भारत मजबूत स्थिति में

भारत और इंग्लैंड के बीच कटक स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है

Updated on: 19 Jan 2017, 09:33 PM

कटक:

युवराज सिंह (150) के करियर के सर्वोच्च स्कोर और महेन्द्र सिंह धोनी (134) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से भारत ने कटक के बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को जारी दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए।

382 रन के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने शुरुआत सधी हुई रही। अब तक इंग्लैंड के 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इंग्लैंड की टीम 354 रन बनाकर खेल रही है।

चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स हेल्स को 14 रन पर एमएस धोनी के हाथों कैच करा दिया। इंग्लैंड का पहला विकेट 28 रन पर गिरा। इंग्लैंड को दूसरा झटका 128 रनों पर लगा। आर अश्विन ने जॉय रूट को 54 रनों पर पवेलिय भेजा। 

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। लोकेश राहुल (5), शिखर धवन (11) और कप्तान कोहली (8) 25 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

यहां से मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाजों युवराज और धोनी ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

युवराज ने 2011 विश्व कप में अपना आखिरी शतक जड़ा था जबकि धोनी ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के बीच यह साझेदारी एकदिवसीय में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

युवराज ने 127 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के लगाए। धौनी ने 122 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाए। धोनी इस मैच में एकदिवसीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अंत में केदार जाधव ने 10 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या 19 और रवींद्र जडेजा 16 रनों पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 381 रन बनाए। एमएस धोनी 122 गेंद पर 134 रन बनाकर आउट हो हुए

लाइव अपडेट्स:-

* इंग्लैंड का पहला विकेट 28 रनों पर गिरा

* भारत ने इंग्लैंड को दिया 382 रनों का लक्ष्य

*भारत का स्कोर 6 विकेट पर 364 रन

* भारतीय टीम ने 48 ओवर में बनाए 364 रन

* भारतीय टीम का स्कोर 190/3

* 22वें में भारत ने 100 का आंकड़ा पार करते हुए ओवर की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिये हैं।

* जिसके बाद पारी को संभालते हुए युवराज सिंह ने अपना अर्धशतक लगाया। वापसी के बाद यह युवराज का पहला अर्धशतक हैं। युवराज ने 56 बॉल पर 50 रन बनाये।

* 20वें ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 92 रन हुआ है। युवराज 47 रन और धोनी 21 रन पर खेल रहे हैं। 

* धोनी और युवराज ने 50 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम का स्कोर 17वें ओवर की समाप्ति तक 81 रन तक पहुंचा दिया है।

* 16 ओवर तक युवराज(34) और धोनी(15) की पारी की बदौलत भारत ने 3 विकेट 74 रन बना लिये हैं।

* धोनी के चौके की मदद से 14वें ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन हुआ है। क्रीज पर भारत के युवराज सिंह(29) और कप्तान धोनी(11) मौजूद हैं।

* भारत का स्कोर 11 ओवर में युवराज के दो चौकों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाये हैं।

* पहले पॉवरप्ले के खत्म होने तक भारत ने दस ओवर की समाप्ति तक 3 विकेट पर 43 रन बनाये हैं। 

* युवराज ने सातवें ओवर में लगातार तीन चौके लगाये। भारत का स्कोर आठ ओवर तक 39 रन बना लिये हैं। 

* भारत ने सात ओवर की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिये हैं। 

तीसरा विकेट

मैच के चौथे ओवर की चौथे ही गेंद पर शिखर धवन 11 रन पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गये। आक्रामक खेलने के चक्कर में शिखर को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया। यह वोक्स का तीसरा विकेट है। 

दूसरा झटका

भारत को लगातार दो झटके लगे हैं। दूसरा विकेट विराट कोहली का गिरा। कप्तान कोहली सिर्फ 8 रन बना कर वोक्स का शिकार हुए। वोक्स ने लगातार दो ओवर में दो विकेट झटके।

पहला झटका

भारत को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है। ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं। राहुल का विकेट वोक्स ने लिया।

लाइव स्कोर कार्ड: भारत बनाम इंग्लैंड

भारत ने जीता टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच कटक स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है टीम में उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड को पहले वनडे में हराने वाली भारतीय टीम पूरे जोश के साथ इस मैदान में खेलने उतरी। वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैच में बराबरी के इरादे से उतरी है। इंग्लैंड की टीम ने भी एक बदलाव किया है। आदिल राशिद की जगह लियाम प्लंकेट को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- कटक वनडे जीतकर पहली वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे कप्तान विराट कोहली

टीम:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, लोकेश राहुल,केदार जाधव, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह,  हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट,  बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, डेविड विले, जैक बॉल।