logo-image

RPS Vs MI: पुणे सुपरजायंट से हारी मुंबई इंडियंस, बने कई दिलचस्प रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस बनाम पुणे सुपरजायंट के बीच खेले गए मैच में मुंबई को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने। सबसे बड़ा रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम टी-20 क्रिकेट में दर्ज हो गया।

Updated on: 25 Apr 2017, 03:52 PM

नई दिल्ली:

मुंबई इंडियंस बनाम पुणे सुपरजायंट के बीच खेले गए मैच में मुंबई को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने। सबसे बड़ा रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम टी-20 क्रिकेट में दर्ज हो गया।

मुंबई ने पुणे के खिलाफ जो मैच खेला वह टी-20 में उसका 170वां मैच था। यह अपने आप में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि इससे ज्यादा टी-20 मैच दुनिया की और किसी टीम ने नहीं खेले हैं। इससे पहले टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट के नाम दर्ज था। इसके अलावा भी कई अन्य रिकॉर्ड बने है।

आईए जानते है कई और अन्य रिकॉर्ड

1-हरभजन सिंह ने अपना T20 क्रिकेट में 200वां विकेट लिया। मैच में जैसे ही पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया उनके नाम टी-20 में 200 विकेट दर्ज हो गए। अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन के बाद हरभजन सिंह ने यह कारनामा कर दिखाया है।
2-आईपीएल-10 में केरन पोलार्ड सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। अब तक उन्होंने 7 कैच पकड़े हैं। सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वालों में मनीष पांडे के साथ पोलार्ड पहले पायदान पर हैं।

और पढ़ें: आईपीएल 10 में खेलेंगें इरफान पठान, गुजरात लायंस के लिए लगाएंगे दम

3- रोहित शर्मा ने पुणे के खिलाफ सोमवार को 58 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में 13वीं बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और उनकी टीम को हार गई है।
4- आईपीएल 2017 में मुंबई केवल 2 ही मैच हारी है और दोनों मैच उसे पुणे ने ही हराया है।

और पढ़ें: IPL 10:महेंद्र सिंह धोनी को पाने के लिए शाहरुख खान अपना पायजामा बेचने को भी तैयार