logo-image
Live

IPL 2017 GL Vs MI: मुंबई इंडियंस ने सुपर ओवर में गुजरात लायंस को हराया, मैक्कलम और फिंच केवल 6 रन बना सके

पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात लायंस विजय पथ पर सवार है। अपने पिछले मैच में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था।

Updated on: 30 Apr 2017, 12:05 AM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 के 35वें मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात लायंस ने मुंबई इंडियंस के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है।

गुजरात के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 28 रन जबकि जेम्स फॉल्कनर ने 21 रन बनाए।

वहीं, मुंबई की ओर से क्रुणाल पांड्या ने चार ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को 2-2 विकेट मिले। एक सफलता हरभजन सिंह को मिली।

बताते चलें कि इस मैच के लिए गुजरात लांयस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और चोटिल नाथू सिंह की जगह इरफान पठान को मौका दिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। लसिथ मलिंगा और क्रुणाल पांड्या को टीम में वापल बुलाया गया है।

पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात लायंस विजय पथ पर सवार है। अपने पिछले मैच में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था।

दोनों टीमें सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर आईपीएल के इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए मैच में 16 अप्रैल को मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को सात 6 से हराया था।

यह भी पढ़ें: RPS Vs RCB: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के हाथों हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

लाइव स्कोरकार्ड- GL Vs MI

LIVE अपडेट

# गुजरात लायंस की टीम एक ओवर में केवल 6 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस ने सुपरओवर में गुजरात लायंस को हराया

# मुंबई ने सुपरओवर के एक ओवर में पांच गेंदों पर 11/2 रन बनाए। पहले केरन पोलार्ड और फिर बटलर आउट हुए। मतलब, अब गुजरात को जीत के लिए एक ओवर में 12 रन बनाने होंगे। गुजरात की ओर से ब्रेंडन मैक्कुलम और एरॉन फिंच बल्लेबाजी करने आए हैं। मुंबई की ओर से गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह करेंगे

# मैच का फैसला अब सुपरओवर से होगा। दोनों टीमे अपने तीन-तीन बल्लेबाज उतारेंगी। पहले मुंबई को बल्लेबाजी करनी है। इसके बाद गुजरात लायंस उस लक्ष्य का पीछा करेगी। आईपीएल के इतिहास में यह सातवां टाई मैच है। मुंबई की ओर से बल्लेबाजी के लिए केरन पोलार्ड और जोस बटलर आए हैं। गुजरात की ओर से गेंदबाजी की कमान जेम्स फॉल्कनर पर है

# 20 ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मलिंगा रन आउट हुए। अब मैच का नतीजे के लिए अब सुपरओवर होगा।

# 19 ओवर के बाद स्कोर- 143/8. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्लेनेघन रन आउट हुए।

# 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई को एक और झटका। हरभजन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। थंपी ने इसी ओवर में लिया दूसरा विकेट

# 19वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका, हार्दिक पांड्या चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। बासिल थंपी ने लिया विकेट। हरभजन सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं

# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 139/5

# 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पांचवा झटका। बासिल थंपी ने लिया विकेट। पोलार्ड ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 130/5

# 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस स्कोर- 114/4

# 14वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, जेम्स फॉल्कनर की गेंद पर रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पार्थिव पटेल (70) भी दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे। पार्थिव ने 44 गेंदों में एक छक्का और नौ चौके लगाए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 109/4

# 12 ओवर के बाद स्कोर मुंबई इंडियंस का स्कोर 93/2

# 10वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, अंकित सोनी ने नीतीश राणा (19) को भेजा पवेलियन। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर- 82/2

# 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 72/1. पार्थिव पटेल ने 32 गेंदों में लगाई फिफ्टी। पार्थिव ने अब तक एक छक्का और छह चौके लगाए हैं। नीतीश राणा 12 रनों पर नाबाद

# छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 61/1. पार्थिव पटेल 25 गेंदों में 43 रन बना चुके हैं। पार्थिव ने अपनी पारी में अब तक एक छक्का और छह चौके लगाए हैं। वहीं, नीतीश राणा 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

# पांचवां ओवर सुरेश रैना ने डाला। बटलर के बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने ओवर की चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से लगाया छक्का। ओवर से कुल 9 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 52/1

# चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पहला झटका, जोस बटलर 9 रन बनाकर रन आउट। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 43/1

# पार्थिव पटेल और बटलर ने दिलाई मुंबई को तेज शुरुआत, तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 40/0

# मुंबई इंडियंस की पारी शुरू, पार्थिव पटेल और जोस बटलर ओपनिंग करने आए। 

# 20 ओवर में गुजरात लायंस ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। बासिल थंपी (2) और अंकित सोनी (7) नाबाद लौटे 

# 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुजरात को लगा आठवां झटका। एंड्रियू टाई 25 रन बनाकर रन आउट। ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स फॉल्कनर भी 21 रन बनाकर बोल्ड। गुजरात को लगा नौवां झटका। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 144/9. जसप्रीत बुमराह ने डाला 19वां ओवर

# 18 ओवर के बाद स्कोर- 129/7. मैक्लेघन के इस ओवर में एंड्रियू टाई ने दो छक्के लगाए। जेम्स फॉल्कनर ने भी लगाया एक चौका। ओवर से कुल 19 रन आए

# 16वें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात लायंस को सातवां झटका, क्रुणाल पांड्या ने लिया इरफान पठान का विकेट। क्रुणाल पांड्या का इस मैच में यह तीसरा विकेट है। इरफान पठान केवल दो रन बना सके। एंड्रियू टाई बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 102/7

# 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 100/6

# 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुजरात को लगा छठा झटका। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रविंद्र जडेजा (28) कैच आउट हुए। इरफान पठान अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर- 95/6

# 11वें की पहली गेंद पर हरभजन सिंह ने लिया ईशान किशन (48) का विकेट। किशन ने 35 गेंदों में दो छक्के और छह चौके लगाए। 12 ओवर के बाद स्कोर- 84/5. जेम्स फॉल्कनर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

# 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 70/4

# 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात लायंस को एक और झटका, दिनेश कार्तिक (2) हुए क्रुणाल पांड्या का शिकार। क्रुणाल पांड्या ने यह गेंद वाइड डाली थी, लेकिन कार्तिक क्रीज से थोड़ा बाहर आ चुके थे। गेंद उनके बाएं से निकलते हुए पार्थिव पटेल के दस्तानों में गई और उन्हें स्टंप आउट करने में कोई गलती नहीं की। रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं और आते ही ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा डासा। 9 ओवर के बाद स्कोर- 62/4

# आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 55/3

# छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर मलिंगा ने फिंच को किया बोल्ड। फिंच बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। छह ओवर के बाद स्कोर- 48/3. लसिथ मलिंगा को दूसरी सफलता मिली है। फिंच के बाद अब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए हैं। इशान किशन 28 गेंदों में 40 रन बनाकर अब भी क्रीज पर हैं।

# पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात लायंस को दूसरा झटका, जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केरन पोलार्ड ने लिया सुरेश रैना का कैच। रैन केवल एक रन बना सके। एरॉन फिंच बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 47/2

# इशान किशन ने तीसरे ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। हरभजन सिंह की ओर से डाले गए चौथे ओवर में भी किशन ने दो चौके लगाए। चार ओवर के बाद स्कोर- 46/1

# दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात लायंस को लगा पहला झटका, लसिथ मलिंगा ने किया बोल्ड। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 21/1. सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

# गुजरात लायंस की पारी शुरू, ब्रेंडन मैक्कुलम और इशान किशन ओपनिंग करने आए

यह भी पढ़ें: IPL 10: मनन वोहरा का 'सुपरमैन' अंदाज, हवा में उड़कर खींचा बाउंड्री के बाहर से गेंद ( Video)

टीमें :
गुजरात लायंस :
सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, एंड्रयू टाई, इरफान पठान , बासिल थंपी और अंकित सोनी

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: अजलान शाह कप हॉकी: भारत ने ब्रिटेन के खिलाफ ड्रॉ से किया सफर का आगाज, रविवार को न्यूजीलैंड से मुकाबला

यह भी पढ़ें: बाहुबली 2 रीव्यू: हर एक सीन है पैसा वसूल, जोशीले प्रभास की हर एंट्री पर दर्शकों ने खूब बजाई तालियां और सीटियां