बैडमिंटन: सुदिरमन कप के क्वार्टर फाइनल में भारत, चीन से होगा मुकाबला
इससे पहले मंगलवार को भारत ने पहले मैच में डेनमार्क के हाथों मिली हार को पीछे छोड़ते हुए इंडोनेशिया को 4-1 से हराया था। यह भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था।
गोल्ड कोस्ट:
भारत ने सुदिरमन कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। डेनमार्क पर इंडोनेशिया की 3-2 से जीत के साथ ही ग्रुप 1डी में भारत को दूसरा स्थान मिला और क्वार्टर फाइनल में टीम की जगह पक्की हो गई।
भारत, डेनमार्क और इंडोनेशिया तीनों ने एक-एक मैच जीते हैं, लेकिन सभी मैचों में अधिक गेम जीतने के कारण भारत को नॉक आउट दौर में जगह मिली।
डेनमार्क दो मैचों के दौरान छह मुकाबलों में जीत और चार हार के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं भारत के हिस्से पांच जीत और पांच हार रहे। जबकि इंडोनेशिया ने चार जीते और छह हारे।
इससे पहले मंगलवार को भारत ने पहले मैच में डेनमार्क के हाथों मिली हार को पीछे छोड़ते हुए इंडोनेशिया को 4-1 से हराया था। यह भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था।
भारत का अगला मुकाबला रिकार्ड 10 बार की विजेता चीन के साथ होगा, जिसने थाईलैंड को 5-0 से मात दी है।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी 2017: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 4 जून को, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
अन्य मैचों में चीनी ताइपे ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया, कनाडा ने न्यूजीलैंड को 5-2 से मात दी तथा श्रीलंका ने स्लोवाकिया को 5-0 से हराया। जापान ने मलेशिया को 3-2 से तो वहीं वियतनाम ने स्कॉटलैंड को 4-1 से परास्त किया। भारत के अलावा थाईलैंड, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे और डेनमार्क ने नॉक आउट दौर में जगह बना ली है।
यह भी पढ़ें: कॉमेडी शो 'हम पांच' के रीमेक में ये एक्ट्रेस निभाएंगी 'काजल भाई' का किरदार
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले युवराज का यह नया लुक, आपने देखा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य