फुटबॉल: आईजोल एफसी ने रचा इतिहास, आई-लीग खिताब जीतने वाला पूर्वोत्तर का पहला क्लब बना
आईजोल एफसी ने रविवार को शिलांग लाजोंग एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए इस साल का आई-लीग खिताब जीत लिया है।
नई दिल्ली:
आईजोल एफसी ने रविवार को शिलांग लाजोंग एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए इस साल का आई-लीग खिताब जीत लिया है। आईजोल ने इसके साथ इतिहास रच दिया है। यह आई-लीग खिताब जीतने वाला पूर्वोत्तर का पहला क्लब बन गया है।
आईजोल को आई-लीग अपने नाम करन के लिए लाजोंग के खिलाफ ड्रा खेलना था लेकिन लाजोंग ने पहला गोल करते हुए आईजोल की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लाजोंग के लिए मैच का पहला गोल नौवें मिनट में सेंटर फारवर्ड एसेर पेरेक डिपांडा ने हेडर के जरिए एक बेहतरीन गोल किया।
इसके बाद आईजोल ने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और हावी रहा। उसके लिए बराबरी का गोल 67वें मिनट में विलियन लालरूनफेला ने किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर