व्हाट्स ऐप के लाइव लोकेशन फीचर से महिलाएं, बच्चे होंगे सशक्त
व्हाट्स ऐप के 'लाइव लोकेशन' फीचर से लोगों को उनकी लोकेशन परिवार और दोस्तों को साझा करने में आसानी होगी और यह ख़ासकर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने में मदद करेगा।
नई दिल्ली:
यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों को उनके परिवार और दोस्तों से जोड़ने में मदद करने के लिए वाट्स एप ने 'लाइव लोकेशन' फीचर की शुरुआत की है। यह फीचर लोगों को मौजूदा समय में उनकी लोकेशन परिवार और दोस्तों को साझा करने की अनुमति देगा।
एक गैर लाभकारी संस्था, ब्रेकथ्रू कंपनी की सीईओ सोहिनी भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा, "वाट्स एप का लाइव लोकेशन फीचर महिलाओं को वास्तविक समय स्थान पर की जाने वाली यात्रा को अपने किसी करीबी के साथ साझा करने के बारे में आश्वस्त महसूस कराता है, ताकि इसे किसी उद्देश्य और निजी तौर पर ट्रैक किया जा सके।"
WhatsApp ने पेश किया 'लाइव लोकेशन' फीचर, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
यह फीचर कुछ इस तरीके से काम करता है, सबसे पहले उस व्यक्ति या समूह के साथ चैट खोलें जिसके साथ आप साझा करना चाहते हैं। साथ में लगे बटन में 'लोकेशन' के अंतर्गत, 'शेयर लाइव लोकेशन' के लिए एक नया विकल्प है।
आप कितनी देर तक साझा करना चाहते हैं इसका चुनाव करें और टैप कर भेज दें। चैट में प्रत्येक व्यक्ति मानचित्र पर आपकी वास्तविक लोकेशन देखने में सक्षम हो जाएगा। और अगर एक से अधिक व्यक्ति समूह में अपना लाइव लोकेशन साझा करते हैं, तो सभी की लोकेशन एक ही नक्शे पर दिखाई देगी।
लाइव लोकेशन एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में एप पर भी दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: मैडम तुसाद में लगेगा वरुण धवन का मोम का पुतला, 2018 में होगा अनावरण
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह