logo-image

इस ग्रह पर 7 घंटे में खत्म हो जाता है एक साल, धरती से है 5 गुना बड़ा

अंतरिक्ष की दुनिया किसी भानुमति के पिटारे से कम नहीं, यहां हर रोज कुछ चौंका देने वाले रहस्य सामने आते रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की हैं, जिस पर एक साल मात्र 7 घंटे का होता है।

Updated on: 29 Nov 2017, 01:50 PM

नई दिल्ली:

अंतरिक्ष की दुनिया चौंका देने वाली खोजों से भरी है, यहां हर रोज कुछ चौंका देने वाले रहस्य सामने आते रहते हैं। जरा सोचिए आप किसी ऐसे ग्रह पर हों जहां आप सुबह आफिस जाएं और शाम को वापस आने पर उस ग्रह का एक साल पूरा हो जाए।

चौंकिए मत क्यूंकि यह सच है! हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की हैं, जिस पर एक साल मात्र 7 घंटे का होता है। लगभग आपकी रात भर की नींद के बराबर।

इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Phys.org की रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी पर 365 दिन बीतने के बाद एक साल खत्म होता है लेकिन इस ग्रह का ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे बना है दुनिया का सबसे छोटा डाटा रिकार्डर

इस ग्रह का नाम EPIC 246393474 b है और इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है।

इस ग्रह की खोज नासा के ‘केपलर टेलिस्कोप’ ने की जिसने अंतरिक्ष में अब तक 2300 ग्रहों की खोज की है। केपलर को प्लेनिट हंटिंग टेलिस्कोप भी कहा जाता है। 2013 में दो रिएक्शन फेल होने के बाद केपलर ने k2 मिशन की शुरुआत हुई थी।

वैज्ञानिकों के अनुसार स्टेलर रेडिएशन के चलते यहां का वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका है। यह ग्रह इस लिए भी खास है क्योंकि इसे धरती से 5 गुना बड़ा बताया जा रहा है।

इस ग्रह में भारी पत्थर हैं जिसमें 70 प्रतिशत आयरन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वादे की पड़ताल के लिए ट्विटर पर शुरू किया कैंपेन