इसरो द्वारा 31 उपग्रह छोड़ने की उल्टी गिनती 11 जनवरी से होगी शुरू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 31 उपग्रह छोड़ने की उल्टी गिनती 11 जनवरी से शुरू होगी। इसमें भारत के तीन और छह अन्य देशों के 28 उपग्रह शामिल हैं।
बेंगलुरू:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 31 उपग्रह छोड़ने की उल्टी गिनती 11 जनवरी से शुरू होगी। इसमें भारत के तीन और छह अन्य देशों के 28 उपग्रह शामिल हैं।
इसरो के जन संपर्क अधिकारी ने बुधवार को मीडिया को बताया, 'श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार सुबह 9:28 बजे पीएसएलवी-सी40 रॉकेट छोड़े जाने के 24 घंटे पूर्व गुरुवार को उल्टी गिनती शुरू होगी।'
भारतीय उपग्रहों में से एक 100 किलोग्राम का माइक्रो सैटेलाइट और एक पांच किलोग्राम का नैनो सैटेलाइट शामिल है। बाकी 28 सैटेलाइट कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं। 31 उपग्रहों का कुल वजन 1323 किलोग्राम है।
और पढ़ें: मोदी कैबिनेट का फैसला, सिंगल ब्रांड रिटेल में 100% FDI को दी मंजूरी
सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, 'माइक्रो उपग्रह अंतरिक्ष में भारत का 100वां उपग्रह होगा।'
अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इंजीनियर गुरुवार से रॉकेट के निचले, मध्य और ऊपरी हिस्से की तेल की टंकी में द्रव्य और ठोस ईंधन भरने की शुरुआत करेंगे।
पिछले साल 31 अगस्त को इसी तरह के रॉकेट से नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1 एच लॉन्च किया गया था, लेकिन हीट शील्ड न खुलने की वजह से सैटेलाइट रॉकेट के चौथे चरण में असफल हो गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह