logo-image

आज ही के दिन लॉन्च हुआ था भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट, जानिए खास बातें

आज के दिन देश ने पहला आर्यभट्ट नाम का उपग्रह लॉन्च किया था और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज गया था।

Updated on: 19 Apr 2018, 10:21 AM

नई दिल्ली:

भारत पूरी दुनिया में अपने ज्ञान और विज्ञान के लिए जाना जाता है। 19 अप्रैल का दिन भारत के लिए विज्ञान के लिहाज से काफी खास है। आज के दिन देश ने पहला आर्यभट्ट नाम का उपग्रह लॉन्च किया था और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज गया था।

19 अप्रैल 1975 को लॉन्च हुआ यह उपग्रह भारत का पहला मानव रहित उपग्रह था।

भारत के मशहूर खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर इस उपग्रह का नाम रखा गया। आर्यभट्ट नामक इस उपग्रह को सोवियत संघ के बनाए गए एक रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था।

आर्यभट्ट 794 पाउंड वजनी था। यह पृथ्वी का आयनोस्फीयर स्थितियों का पता लगाने के लिए न्यूट्रॉन और सूर्य की गर्म किरणों का एक्स रे कर जांच करता है।

यह उपग्रह लॉन्च होने के 17 साल के बाद 11 फरवरी 1992 को पृथ्वी पर वापस आया।

और पढ़ें: महाराष्ट्र के श्रमिक नेता का दावा-प्रिंटिंग प्रेस में स्याही खत्म होने से हुआ कैश क्रंच