Partial Solar Eclipse 2018:शुरू हुआ सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा असर
इस साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2018) 11 अगस्त को पड़ रहा है। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) पड़ेगा।
नई दिल्ली:
सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुका है। इस साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2018) 11 अगस्त को यानी आज है। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) है। यह धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा, इसलिए भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं, 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा था।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2018: शनिवार को पड़ेगा आखिरी सूर्यग्रहण, ना करें ये काम
कितने बजे लगेगा ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक लगेगा। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।
कहां दिखाई दे रहा है सूर्य ग्रहण?
यह सूर्यग्रहण उत्तरी यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा। इसे लंदन, नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मॉस्को और चीन देश के लोग ही देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2018: 11 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
शनिश्चरी अमावस्या का महत्व
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन पड़ रहा है। यह एक दुर्लभ संयोग है। इसे के चलते इस सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव कर्क, सिंह और मिथुन राशि पर देखने को मिल सकता है। शनि के प्रकोप से बचन के लिए बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ या सामान्य मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का जाप प्रभावशाली रहता है।
नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण
सूर्यग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से न देखें। ऐसे करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्यग्रहण को देखने के अपनी आंखों को ग्लास या सोलर व्यूवर से जरूर ढक लें। नज़र या सामान्य चश्मे से ग्रहण को कभी न देखें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य